Edited By Mohammad Kumail, Updated: 10 Sep, 2023 05:03 PM

आज गोहाना की अनाज मंडी में किसान महापंचायत का आयोजन किया गया। यह किसान महापंचायत भारतीय किसान नौजवान यूनियन के आह्वान पर बुलाई गई थी। इस किसान पंचायत में प्रदेश भर के किसानों के साथ कई राज्यों के किसान संगठन के किसान नेताओं ने भाग लिया...
गोहाना (सुनील जिंदल) : आज गोहाना की अनाज मंडी में किसान महापंचायत का आयोजन किया गया। यह किसान महापंचायत भारतीय किसान नौजवान यूनियन के आह्वान पर बुलाई गई थी। इस किसान पंचायत में प्रदेश भर के किसानों के साथ कई राज्यों के किसान संगठन के किसान नेताओं ने भाग लिया।
किसान नेता और भारतीय किसान नौजवान यूनियन के अध्यक्ष अभिमन्यु कोहाड़ ने सरकार को चेताया कि अगर सरकार ने हमारी नौ मांगे पूरी नहीं की तो आगमी लोकसभा और विधानसभा के चुनाव में बीजेपी को हरवाने का काम करेंगे। वहीं अभिमन्यु कोहाड़ ने कहा, हमारी मांग 2013 कृषि भूमि अधिकरण कानून में संशोधन को रद्द करवाना है। वहीं एमएसपी गारंटी कानून की मांग है। फसल बीमा में किसानों के साथ हो रहे धोखे के खिलाफ नौ मांगे हैं। इस किसान महापंचायत में राकेश टिकैत, गुरनाम सिंह चढूनी और अन्य किसी हरियाणा से किसान संगठन का बड़ा चेहरा दिखाई नहीं दिया।
अभिमन्यु कोहाड़ ने बताया कि आज की किसान महापंचायत का मुख्य एजेंडा किसानों की केंद्र और प्रदेश सरकार से नौ मांगे है। धान पर एक्सपोर्ट रोक को हटाया जाए और एमएसपी गारंटी कानून बनाया जाए। स्वामी नाथन की रिपोर्ट लागू की जाए। नया भूमि अधिकरण कानून पर रोक लगाई जाए। इस नए भूमि अधिकरण कानून में किसान के जमीन का अधिकार नहीं, बल्कि सरकार के पास हो जायेंगे। किसानों को कलेक्टर रेट से चार गुना कीमत जमीन की नहीं मिलेगी। सरकार से मांग है कि किसानों की नौ मांगो को पूरा किया जाए। सरकार किसानों की नौ मांगों पूरा नहीं करती है तो आगामी लोकसभा और विधानसभा के चुनाव में वोट की चोट से बीजेपी को हरवाने का काम करेंगे।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)