किसानों का बड़ा ऐलान, कल के लिए तैयार की रणनीति...पंधेर बोले- केंद्र के खिलाफ हमारा आंदोलन

Edited By Isha, Updated: 07 Dec, 2024 06:49 PM

farmers make a big announcement prepare strategy for tomorrow

किसानों ने आज शम्भू मोर्चे पर प्रेसवार्ता कर कल दिल्ली कूच की अगली रणनीति का एलान किया और बताया कि 16 के करीब कल किसान घायल हुए हैं। जिनमे से 3-4 किसानों की हालत चिंताजनक है बाकि घायलों को आज छुट्टी मिल जाएगी

अंबाला(अमन): किसानों ने आज शम्भू मोर्चे पर प्रेसवार्ता कर कल दिल्ली कूच की अगली रणनीति का एलान किया और बताया कि 16 के करीब कल किसान घायल हुए हैं। जिनमे से 3-4 किसानों की हालत चिंताजनक है बाकि घायलों को आज छुट्टी मिल जाएगी। किसानों ने कहा कल फिर 101 किसानों का जत्था दिल्ली कूच करेगा और बीते कल से भी ज्यादा अनुशासन के साथ वे दिल्ली कूच करेंगे। किसान नेताओं ने कहा सरकार ने बातचीत अभी तक नही की इसलिए कल फिर वे आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा सरकार ने सिर्फ MSP का एलान किया है MSP दी नही है। 

मुख्यमंत्री हरियाणा नायब सैनी ने ब्यान दिया कि पंजाब के मुख्यमंत्री को किसानों से बात करनी चाहिए। इस पर किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा उनका आंदोलन पंजाब या हरियाणा नही केंद्र के खिलाफ है। इनके केंद्रीय राज्य कृषि मंत्री अलग बयान देते हैं अनिल विज बोलते है किसान जैसे जाएंगे वैसे स्वागत होगा। इन सब नेताओ के ब्यान अलग अलग है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!