सूरजमुखी को भावांतर योजना में शामिल करने पर किसानों ने की महापंचायत, जीटी रोड जाम करने की दी चेतावनी
Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 02 Jun, 2023 07:03 PM

1 जून से सरकार ने सूरजमुखी की खरीद शुरू नहीं हुई है। क्योंकि सरकार ने इस फसल को भावांतर योजना में शामिल कर दिया है।
शाहबाद(राजेश नावल्टी): 1 जून से सरकार ने सूरजमुखी की खरीद शुरू नहीं हुई है। क्योंकि सरकार ने इस फसल को भावांतर योजना में शामिल कर दिया है। जिसका विरोध करते हुए किसानों ने आज महापंचायत की। जिसमें गुरनाम सिंह भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम प्रशासन को 1 घंटे का समय देते हैं। समय रहते सरकार या प्रशासन कोई ठोस निर्णय ले ले अन्यथा सड़क और रेलवे ट्रैक पर जाम लगा दिया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन को होगी।
बता दें कि 1 दिन पूर्व किसानों ने थाने का घेराव किया था और गुरनाम सिंह ने कहा था अगर सरकार ने 2 जून तक सूरजमुखी की फसल को भावांतर योजना में शामिल करने के निर्णय को वापस नहीं लिया तो कोई बड़ा आंदोलन किया जाएगा,लेकिन अभी तक सरकार ने कोई निर्णय नहीं लिया। इससे गुस्साए किसानों ने शहीद उधम सिंह मेमोरियल हॉल में महापंचायत की। इस दौरान गुरनाम सिंह ने महापंचायत में कहा कि आंदोलन के समय में लाठीचार्ज हो या सरकार केस दर्ज करें। अगर इसकी सहमति हो इस पंचायत में शामिल हो। जिस पर किसानों ने हाथ उठाकर गुरनाम सिंह के निर्णय को सहमति दी। इस मामले में देखने वाली बात होगी कि सरकार अपना फैसला बदलती है या किसान आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएंगे।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
Related Story

गेहूं पर संकटः मौसम विभाग की चेतावनी से किसानों की चिंता बढ़ी, बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

सौर ऊर्जा के क्षेत्र में हरियाणा देश के अग्रणी राज्यों में शामिल, सरकार की विभिन्न योजनाओं से मिल...

तीन दिन न जाएं इस रोड पर, नहीं तो हो जाओगे परेशान

थमने का नाम नहीं ले रही Badshah की मुश्किलें, अब राष्ट्रीय महिला आयोग ने समन भेज दी ये चेतावनी

गौवंश हत्या के विरोध में इंद्री में महापंचायत, 2 दिन में गिरफ्तारी नहीं हुई तो होगा बड़ा आंदोलन...

बीच रोड पर छात्र की बेरहमी से पिटाई, पांच पर लगा आरोप

समारोह में शामिल होने गया परिवार, नौकरानी घर से गहने लेकर हुई फरार

सुलग उठा हरियाणा: लोगों ने गुस्से में करनाल स्टेट हाईवे जाम, भारी पुलिस बल तैनात... जानें कारण

Faridabad News : फोर्टिस अस्पताल के बाहर जाम ; परिजनों ने सड़क पर जमकर किया हंगामा, जानिए पूरा...

जंग का असर हरियाणा तक ! गैस संकट पर निजामपुर में प्रदर्शन,‘अनडिलिवर्ड’ मैसेज से भड़के ग्रामीणों ने...