टोहाना में नकली महिला पुलिसकर्मी गिरफ्तार, साथी कार चालक फरार

Edited By Manisha rana, Updated: 05 May, 2025 04:22 PM

fake female police officer arrested in tohana

टोहाना में थाना सदर पुलिस ने खुद को पुलिस कर्मचारी बताने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है जबकि इसका साथी कार चालक सत्यवान अभी फरार है।

टोहाना (सुशील सिंगला) : टोहाना में थाना सदर पुलिस ने खुद को पुलिस कर्मचारी बताने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है जबकि इसका साथी कार चालक सत्यवान अभी फरार है। 

जानकारी देते हुए डीएसपी उमेद सिंह ने बताया कि थाना सदर के क्षेत्र वासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि महिला आरोपी सिमरन उसके पति की बहन बनी हुई है। अभी वर्तमान में उनका आपस में मनमुटाव हो गया है। आरोपी महिला सिमरन उनके खनौरा स्थित घर पर आई और उसके साथ मारपीट करके उसे धमकाया। इस केस के संबंध में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 115,168, 3(5), 319, 333, 85 बीएनएस थाना सदर में दर्ज है।  

गिरफ्तार की गई महिला आरोपी से पुलिस ने वर्दी भी बरामद की है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि उसने यह वर्दी कहां से ली और वर्दी पहन कर किस-किस को धमकाया तथा पैसे ऐंठे है। आरोपी महिला को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा। डीएसपी ने बताया कि महिला का एक साथी सत्यवान अभी फरार है जिसे जल्द काबू किया जाएगा। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!