फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 4 युवकों को किया गिरफ्तार

Edited By Isha, Updated: 28 May, 2019 06:16 PM

fake call center busted 4 youth arrested

साइबर सिटी गुरुग्राम में पुलिस ने एक और फर्जी कॉल सेंटर का भंडा फोड किया है । बीते कुछ महीनो में दो से ज्यादा फर्जी कॉल सेंटर का पुलिस पहले भी खुलासा कर चुकी है । उद्योग विहार फेस 3 की एक

गुरुग्राम ( मोहित)- साइबर सिटी गुरुग्राम में पुलिस ने एक और फर्जी कॉल सेंटर का भंडा फोड किया है । बीते कुछ महीनो में दो से ज्यादा फर्जी कॉल सेंटर का पुलिस पहले भी खुलासा कर चुकी है । उद्योग विहार फेस 3 की एक इमारत में चल रहे कॉल सेंटर के बारे में पुलिस को अपने गुप्त मुखबिर से जानकारी मिली जिस जानकारी के आधार पर पुलिस ने सोमवार देर रात छापेमारी कर मौके से चार युवकों को गिरफ्तार किया है जो कॉल सेंटर में कॉलिंग का काम करते थे ।

पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर के अंदर से सर्व और कई कंप्यूटर भी जब्त किए है। आरोपी युवकों से पूछताछ में खुलासा हुआ है की ये अपने नाम बदलकर यूसए में कॉल करते थे औऱ लोगो को टेक्निकल स्पोर्ट देने के नाम पर अमेरिका के लोगो से संपर्क करते थे औऱ बाद में उनकी जानकारी हैक कर उनके खाते में संधेमारी की जाती थी । ये गोरखधंधा पीछले कई महीनों से चल रहा था ।

फर्जी कॉल सेंटर में काम करने वाले इन आरोपी युवकों से अब पुलिस पूछताछ कर ये जानकारी भी जुटाने की कोशिश कर रही है की अब तक ये कितने अमेरिकी नागरिकों को चूना लगा चुके है । साथ ही साथ इस धंधे में इनके साथ और कौन कौन शामिल थे उसकी जानकारी भी पुलिस इनसे जुटा रही है ।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!