भूपेंद्र हुड्डा के यमुनानगर दौरे पर कांग्रेस में फिर दिखी गुटबाजी, जिला प्रधान और दोनों विधायक रहे नदारद

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 11 Sep, 2025 09:19 PM

factionalism again visible in haryana congress mlas missing during hooda

हरियाणा में कांग्रेस में गुटबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। हांलाकि बड़े नेता सवाल पूछने पर यही जबाव देते हैं कि सभी कांग्रेस के लिए काम कर रहे हैं।

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : हरियाणा में कांग्रेस में गुटबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। हांलाकि बड़े नेता सवाल पूछने पर यही जबाव देते हैं कि सभी कांग्रेस के लिए काम कर रहे हैं। आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा यमुनानगर के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने आधा दर्जन से अधिक बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ आज अंबाला संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस सांसद वरुण मौलाना, पूर्व सांसद कैलाशो सैनी, पूर्व विधायक राजपाल भूखड़ी, कांग्रेस यमुनानगर प्रत्याशी रहे रमन त्यागी सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

आज यमुनानगर के साढ़ौरा से विधायक रेनू बाला और जगाधरी से विधायक अकरम खान, यमुनानगर जिला के शहरी प्रधान देवेंद्र सिंह और जिला ग्रामीण प्रधान नरपाल सिंह किसी कार्यक्रम में नजर नहीं आए। इसी को लेकर जब  पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से सवाल किया गया। उन्होंने बातचीत को टालते हुए साफ किया कि यह कोई पार्टी का आधिकारिक कार्यक्रम नहीं था। 

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बताया कि यह दौरा केवल बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाकर लोगों की समस्या समझने और राहत कार्यों का जायजा लेने के लिए था। हम सिर्फ लोगों से मिलने आए हुआ हैं। यहां यह उल्लेखनीय है कि यमुनानगर जिला कुमारी शैलजा का क्षेत्र माना जाता है, जहां दोनों प्रधान इस ग्रुप के समझ जाते हैं।   

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!