आबकारी विभाग ने अवैध रुप से चल रहे ठेके पर मारा छापा, देसी व अंग्रेजी शराब की बरामद

Edited By Manisha rana, Updated: 13 Feb, 2021 12:39 PM

excise department raids on illegal running contracts

जिला आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारीयों ने पलवल कैम्प थाना क्षेत्र में चल रहे शराब के अवैध ठेके पर छापा मारकर देशी और अंग्रेजी शराब जब्त कर कानूनी कार्रवाई की है। छापे के दौरान ठेका संचालक...

पलवल (गुरुदत्त गर्ग) : जिला आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारीयों ने पलवल कैम्प थाना क्षेत्र में चल रहे शराब के अवैध ठेके पर छापा मारकर देशी और अंग्रेजी शराब जब्त कर कानूनी कार्रवाई की है। छापे के दौरान ठेका संचालक तथा सेल्समैन मौके से भाग निकले जिनकी पहचान नहीं हुई है।

अधिकारी जय देव यादव ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि पलवल में रसूलपुर रोड स्थित रेलवे फाटक के पास अवैध रूप से शराब का एक ठेका चलाया जा रहा है। जहां आकर देखा तो एक ठेका जिस पर कुछ भी लिखा हुआ नहीं था जहां पर  अंग्रेजी और देसी दोनों तरह की शराब अवैध रूप से बेची जा रही थी। मौके पर जैसे ही छापा मारा सेल्समैन तथा संचालक मौके से फरार हो गए। ठेके पर मिली 14 बोतल और 31 पव्वे देसी शराब तथा 24 बोतल,18 हाफ और 71 क्वार्टर कंट्री लिकर 24 बोतल बियर की बरामद हुई है। संबंधित थाना क्षेत्र के अधिकारी मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई को अंजाम देंगे।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)   

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!