बच्चों के झगड़े में हुई बुजुर्ग की हत्या, 15 लोगों पर मामला हुआ दर्ज

Edited By Vivek Rai, Updated: 10 May, 2022 01:11 PM

elder man died in children s fight case filed against 15 people

पलवल जिले के गांव मलाई में बच्चों के एक छोटे से झगड़े को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की हत्या करने का मामला सामने आया है। बताया गया कि बच्चों के झगड़े के बाद एक घर पर चढ़ाई कर कुछ लोगों ने एक प्रौढ़ की हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में 15 लोगों के...

पलवल(दिनेश): पलवल जिले के गांव मलाई में बच्चों के एक छोटे से झगड़े को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की हत्या करने का मामला सामने आया है। बताया गया कि बच्चों के झगड़े के बाद एक घर पर चढ़ाई कर कुछ लोगों ने एक प्रौढ़ की हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान 58 वर्षीय अब्दुल के रूप में हुई है। मृतक के भाई अबरनान ने बताया कि रविवार की शाम करीब छह बजे लगभग 15 लोगों ने उनके घर पर एकाएक हमला बोल दिया। इस झगड़े कई लोगों ने उनके पिता अब्दुल को मिलकर पीटा। एक महिला ने उनकी दाढ़ी पकड़ ली। इस झगड़े में अब्दुल को गंभीर चोटें आई, जिसके कारण उनकी मौत हो गई। यही नहीं आरोपियों ने उनके परिवार के अन्य सदस्यों को भी मारा पीटा।

वारदात को अंजाम देने के बाद गांव छोड़कर भाग गया आरोपी परिवार

जांच अधिकारी ने सुभाष बताया कि मृतक के पुत्र  हफीज के बयान पर 15 आरोपियों के खिलाफ  घर पर चढ़ाई कर हत्या करने का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि रविवार की रात उन्हें सूचना मिली थी कि मलाई गांव में बच्चों के झगड़े के बाद एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। इस सूचना पर पुलिस दल गांव में पहुंचा और शव को कब्जे में लेकर  पोस्टमार्टम के लिए होस्पिटल में भिजवाया।  सोमवार की सुबह मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। जिन लोगों को एफआईआर में नामजद किया गया है,  उनके परिवार के लोग रात के समय ही मलाई  गांव को छोडकर भाग गए हैं। आरोपियों के घरों पर कोई मौजूद नहीं है। जांच अधिकारी  सुभाष ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

छत पर खेलने को लेकर बच्चों के बीच हुआ था झगड़ा

पड़ोसियों की मानें तो दोनों परिवारों के  घरों की छत आपस में मिली हुई है। छत पर  खेलते-खेलते बच्चों में झगड़ा हो गया था। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच कहासुनी भी हुई। लेकिन बच्चों में हुए इस मामूली से झगड़े ने विकराल रूप धारण  कर लिया। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे परिवार के घर पर हमला बोल दिया जिसमें घर के मुखिया की मौत हो गई।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भीबस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

 

 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!