शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान, दोबारा बंद हो सकते हैं हरियाणा के सभी स्कूल

Edited By Isha, Updated: 19 Nov, 2020 10:29 AM

कल 17 नवंबर को हरियाणा के अनेक क्षेत्रों में कोरोना के काफी अधिक मामले सामने आए थे। लॉकडाउन खुलने के बाद कोरोना के केस लगातार तेजी से बढ़ते ही जा रहे हैं। कल तीन प्राइवेट और पांच गवर्नमेंट स्कूलों में 78 स्टूडेंट कोरोना

हिसार/चंडीगढ़(धरणी): कल 17 नवंबर को हरियाणा के अनेक क्षेत्रों में कोरोना के काफी अधिक मामले सामने आए थे। लॉकडाउन खुलने के बाद कोरोना के केस लगातार तेजी से बढ़ते ही जा रहे हैं। कल तीन प्राइवेट और पांच गवर्नमेंट स्कूलों में 78 स्टूडेंट कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। एक साथ इतने सारे कोरोना पॉजिटिव केसेज के सामने आने से हरियाणा प्रशासन दहशत में आ गया है। कल तो जिला शिक्षा अधिकारी ने केवल और केवल प्रभावित विद्यालयों को ही 15 दिनों तक बंद रखने के आदेश दिए थे. लेकिन हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर की ओर से एक बड़ा बयान सामने आ रहा है।

शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने कहा है कि कोरोना से बचाव के लिए राज्य के सभी स्कूलों को पूर्ण रूप से बंद करना ही कारगर उपाय होगा इसलिए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि हरियाणा सरकार नौवीं से 12वीं कक्षा तक के स्कूलों को दोबारा से बंद कर सकती है। अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। केवल सूत्रों के हवाले से यह जानकारी मिली है कि हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने अपने बयान में स्कूलों को बंद करने की बात कही है। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा यह बड़ा कदम उठाया जा सकता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!