कर्मचारी कर रहे थे प्रदर्शन, तभी अचानक वहां पहुंच गए शिक्षा मंत्री और फिर...

Edited By vinod kumar, Updated: 27 Sep, 2020 02:30 PM

education minister reached sudden employees protest

आज एक प्रदर्शन के दौरान उस समय कर्मचारी हक्के बक्के रह गए जब प्रदेश के शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर उनके के बीच जा पहुंचे। इस दौरान मंत्री ने उनकी मांगों को लेकर स्वयं बातचीत का न्योता दिया। जिसके बाद कर्मचारियों में उनकी खूब चर्चा हो रही है।

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता): आज एक प्रदर्शन के दौरान उस समय कर्मचारी हक्के बक्के रह गए जब प्रदेश के शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर उनके बीच जा पहुंचे। इस दौरान मंत्री ने उनकी मांगों को लेकर स्वयं बातचीत का न्योता दिया। जिसके बाद कर्मचारियों में उनकी खूब चर्चा हो रही है। 

यमुनानगर के जगाधरी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के पास पार्क में हरियाणा राज्य चतुर्थ श्रेणी सरकारी कर्मचारी यूनियन के सदस्य सरकार के विरुद्ध जोरदार नारेबाजी कर रहे थे। कर्मचारियों के धरना प्रदर्शन के दौरान उसी इलाके में रहने वाले शिक्षा एवं वन मंत्री कंवर पाल गुज्जर जैसे ही उस मार्ग से निकले तो उन्होंने तुरंत अपने काफिले को रुकवाया और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों के बीच जा पहुंचे। 

PunjabKesari, haryana

कर्मचारी, शिक्षा एवं वन मंत्री कंवर पाल गुर्जर को अपने बीच पाकर हक्के बक्के रह गए। शिक्षा मंत्री ने स्वयं कर्मचारियों से मंच साझा करते हुए माइक लेकर उनकी मांगों के बारे चर्चा की और उन्हें 5 अक्टूबर को बातचीत के लिए आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की जो भी मांगे हैं उन्हें विस्तार से समझ कर उन्हें पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

कर्मचारियों में हो रही खूब चर्चा 
इस मामले की कर्मचारियों में खूब चर्चा हो रही है। कर्मचारियों का कहना है कि यह ऐसे पहले मंत्री हैं जो सरकार के खिलाफ नारेबाजी के दौरान कर्मचारियों के बीच स्वयं आए और उन्हें बातचीत का न्योता दिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!