करनाल में 77 वें स्वतंत्रता दिवस पर शिक्षा मंत्री ने फहराया तिरंगा, बेहतरीन कार्य करने वाले लोगों को किया गया सम्मानित

Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 15 Aug, 2023 05:02 PM

education minister hoisted the tricolor on 77th

आज हर तरफ खुशी का माहौल है क्योंकि भारत आज के दिन ही आजाद हुआ था और ये दिन हम स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाते हैं। शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने सबसे पहले शहीदी स्मारक पर पुष्प अर्पित करके नमन किया और शहीदों को श्रद्धांजली दी।

करनाल: आज हर तरफ खुशी का माहौल है क्योंकि भारत आज के दिन ही आजाद हुआ था और ये दिन हम स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाते हैं। शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने सबसे पहले शहीदी स्मारक पर पुष्प अर्पित करके नमन किया और शहीदों को श्रद्धांजली दी। उसके बाद वो अनाज मंडी में पहुंचे, जहां पर उन्होंने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। उसके बाद बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की।  वहीं करनाल में अलग-अलग क्षेत्रों में बेहतरीन काम करने वाले डॉक्टरों को सम्मानित भी किया गया।

वहीं शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। शिक्षा मंत्री ने कहा प्रधानमंत्री ने जो लक्ष्य रखा है। 2047 तक अपने देश को विकसित राष्ट्र बनाना है उसी विषय को ले कर मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम चलाया गया है। जिसमें लोगों को उत्साह वर्धन और सेल्फ कोंनफडेसन का प्रयास किया जा रहा है। जो कि गुलामी के कारण हमारा आत्मविश्वास कम हुआ था,  हम श्रेष्ठ लोग हैं हमारे महापूर्वजो ने श्रेष्ठ काम किए हैं। आज हम उस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, जिस प्रकार हम सब से कोरोना में मदद की है। उसका पूरा दुनिया मे सम्मान भी हो रहा है।  इसी प्रकार से अपने जीवन में स्वच्छता की बात हो फिट इंडिया की बात हो चाहे भ्रष्टाचार खत्म की बात हो भारत का मतलब मैं भी भारत हूं। उम्मीद करते हैं भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में सभी अपनी भागीदारी निभाएंगे।

         (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)  

 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!