ई-रिक्शा चालकों ने किया पुलिस पर हमला

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 02 Mar, 2023 09:37 PM

e rikshaw driver beat homegaurd in gurgaon

शहर थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा चालकों द्वारा पुलिस पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस कर्मी सडक़ के बीच खड़े ई रिक्शा को हटवाने लिए गए थे। शिकायत मिलने पर शहर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुडग़ांव, (ब्यूरो): शहर थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा चालकों द्वारा पुलिस पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस कर्मी सडक़ के बीच खड़े ई रिक्शा को हटवाने लिए गए थे। शिकायत मिलने पर शहर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

पुलिस को दी शिकायत में ट्रैफिक जेडओ दिनेश कुमार ने कहा कि उनक अग्रसेन चौक पर ड्यूटी है। बुधवार को कमान सराय के बाहर कुछ ई रिक्शा चालकों ने जाम की स्थिति उत्पन्न कर दी थी। जिस पर होम गार्ड अशोक कुमार उन्हें हटवाने के लिए गया था। जब अशोक इन्हें हटवा रहा था तो एक ई रिक्शा चालक ने उससे गाली गलौज शुरू कर दी। आरोपी ने फोन कर अपने भाई को बुलवा लिया और उसने आते ही अशोक कुमार पर हमला कर दिया। वहीं मारपीट कर उसकी वर्दी फाड़ दी गई। वहीं कई अन्य ई रिक्शा चालक भी वहां पहुंच गए और उन्होंने भी अशोक पर हमला किया तो उसने शोर मचाकर जेडओ व अन्य साथियों को बुलाकर खुद को बचाया। आरोपियों की पहचान नितिन व राहुल के रूप में हुई। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!