इनेलो के आरोपों पर दुष्यंत ने दी सफाई, बताए फरलो रद्द होने के कारण (VIDEO)

Edited By Shivam, Updated: 21 Jan, 2019 10:29 PM

जहां इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने दुष्यंत चौटाला पर ओम प्रकाश चौटाला की फरलो साजिश के तहत रद्द करवाने का आरोप लगाया वहीं दुष्यंत चौटाला ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है। दुष्यंत ने कहा कि इनेलो का बेबुनियाद आरोप उनकी हताशा और जींद उपचुनाव...

जींद(विजेन्द्र): जहां इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने दुष्यंत चौटाला पर ओम प्रकाश चौटाला की फरलो साजिश के तहत रद्द करवाने का आरोप लगाया वहीं दुष्यंत चौटाला ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है। दुष्यंत ने कहा कि इनेलो का बेबुनियाद आरोप उनकी हताशा और जींद उपचुनाव में तय हो चुकी हार को दर्शाता है। अगर हम इतने ताकतवर होते तो हमारे नेता डॉ अजय सिंह चौटाला को ही ना दोबारा छुट्टी पर ले आते। किसी की फरलो हम कैसे रुकवा सकते हैं, यह तो पूरी तरह दिल्ली पुलिस के अधिकार क्षेत्र में है।

उन्होंने कहा कि तीन महीने से अस्तित्व बचाने की लड़ाई लड़ रहे इस दल को यह हजम नहीं हो रहा कि हम जींद उपचुनाव में बड़ी जीत हासिल करने जा रहे हैं और उनकी शर्तिया जमानत नहीं बचने वाली। जननायक जनता पार्टी जींद उपचुनाव को यहां के जरूरी मुद्दों से भटकाने की ऐसी बचकानी कोशिशों पर ध्यान नहीं देगी।

'दुष्यंत ने साजिश के तहत करवाई ओपी चौटाला की फरलो रद्द'- इनेलो का गंभीर आरोप

दुष्यंत ने कहा कि हमारी जानकारी के अनुसार दादा ओमप्रकाश चौटाला जी को इस शर्त के साथ फरलो मंजूर हुई थी कि वे कोई राजनीतिक गतिविधि या चुनाव प्रचार हरगिज नहीं करेंगे। संभव है इस शर्त को देखते हुए उन लोगों ने खुद ही छुट्टी रद्द करवा दी हो क्योंकि खबरें तो ये छपवाई जा रही थी कि वे प्रचार करने जींद आएंगे। शर्त वाली फरलो मिलने का आदेश तो मीडिया में है लेकिन रद्द होने का आदेश कहीं नहीं है। इससे तो यही लगता है कि फरलो रद्द हुई नहीं, खुद करवाई गई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!