कैदी से नशीली गोलियां व चरस बरामद, NDPS एक्ट में FIR दर्ज

Edited By Isha, Updated: 18 May, 2022 10:28 AM

drugs and charas recovered from prisoner

जिला जेल में पुलिस ने तलाशी अभियान के दौरान कैदी के पास से नशीली गोलियां और चरस बरामद की है। गोलियों तथा चरस को कैदी ने बीडी के पैकेट में छुपाया हुआ था। कैदी को नशीले पदार्थ चपरासी ने

जींद:  जिला जेल में पुलिस ने तलाशी अभियान के दौरान कैदी के पास से नशीली गोलियां और चरस बरामद की है। गोलियों तथा चरस को कैदी ने बीडी के पैकेट में छुपाया हुआ था। कैदी को नशीले पदार्थ चपरासी ने उपलब्ध करवाया था। सिविल लाइन थाना पुलिस ने जेल उपाधीक्षक की शिकायत पर कैदी तथा चपरासी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरु कर दी है।

पुलिस पूछताछ में कैदी अंकित ने बताया कि चपरासी गांव बिधवान निवासी शिवकुमार ने उसे कैंटीन में उपलब्ध करवाई थी। सिविल लाइन थाना पुलिस ने जेल उपाधीक्षक संदीप की शिकायत पर कैदी अंकित तथा चपरासी शिवकुमार के खिलाफ के NDPS एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!