Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 06 Feb, 2026 09:39 PM

नूंह में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब प्रदेश के 9 जिलों के ड्रग्स कंट्रोल ऑफिसर ने ताबड़तोड़ रेड की। हालात यह हुए कि कई कैमिस्ट अपनी दुकान बंद कर भाग गए।
गुड़गांव, (ब्यूरो): नूंह में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब प्रदेश के 9 जिलों के ड्रग्स कंट्रोल ऑफिसर ने ताबड़तोड़ रेड की। हालात यह हुए कि कई कैमिस्ट अपनी दुकान बंद कर भाग गए। आज यह कार्रवाई फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन के कमिश्नर मनोज कुमार व सीनियर ड्रग्स कंट्रोलर ललित गोयल के निर्देश पर की गई। यह कार्रवाई एक सीक्रेट इंफोरमेशन के आधार पर की गई।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
इस कार्रवाई में गुड़गांव, रेवाड़ी, नारनौल, फरीदाबाद, पलवल, चरखी दादरी और नूंह के ड्रग्स कंट्रोल ऑफिसर को शामिल किया गया जिन्होंने गुड़गांव और फरीदाबाद जोन के 58 मेडिकल स्टोर की जांच की। जांच के दौरान पुन्हाना के होडल- नगीना रोड स्थित मैसर्स राजस्थानी मेडिकल स्टोर पर खामियां पाई गई जहां गर्भपात की दवाएं भी पाई गई। इसके अलावा यहां रिकॉर्ड भी अधूरा पाया गया। इस पर इस दुकान को सील कर दिया गया। इस दौरान कई दवाएं भी यहां से बरामद की गई। जब पूरे क्षेत्र में जांच की सूचना फैली तो कई कैमिस्ट शॉप संचालक अपनी दुकानों को बंद कर फरार हो गए। डीसीओ सुरेश वर्मा ने बताया कि जांच के दौरान 38 दवाओं के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की जांच लगातार जांच जारी है। जो कैमिस्ट शॉप संचालक अपनी दुकान बंद कर भाग गए उनकी भी जल्द ही जांच की जाएगी।