नाबालिगा से यौन शोषण मामले में सेवानिवृत्त सैनिक गिरफ्तार, गर्भपात के बाद खुला था भेद

Edited By Manisha rana, Updated: 06 Feb, 2026 10:28 AM

retired soldier arrested for crime minor

शहर थाना क्षेत्र की महिला ने पड़ोसी सेवानिवृत्त 62 वर्षीय फौजी पर 17 वर्षीय बेटी के यौन शोषण का आरोप लगाया है। किशोरी की तबीयत बिगड़ने और गर्भपात होने के बाद पूरे प्रकरण का खुलासा हुआ।

सोनीपत (ब्यूरो) : शहर थाना क्षेत्र की महिला ने पड़ोसी सेवानिवृत्त 62 वर्षीय फौजी पर 17 वर्षीय बेटी के यौन शोषण का आरोप लगाया है। किशोरी की तबीयत बिगड़ने और गर्भपात होने के बाद पूरे प्रकरण का खुलासा हुआ। महिला के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

शहर थाना क्षेत्र की किशोरी को पेट दर्द की शिकायत होने पर परिजनों ने डॉक्टर को दिखाया था। वहां से परिजन दवा दिलाकर उसे घर ले आए। इसी दौरान किशोरी का गर्भपात हो गया। इसके बाद बेटी ने अपनी मां को आपबीती बताई। पता लगा कि किशोरी करीब साढ़े माह की गर्भवती थी, जिससे परिजन स्तब्ध रह गए।

बताया गया है कि आरोपी पूर्व सैनिक पीड़िता का पड़ोसी है और उसने नाबालिग की मासूमियत व भरोसे का फायदा उठाकर उसके साथ गलत काम किया था। आरोपी मई, 2025 से किशोरी का यौन शोषण करता आ रहा है और अब परिवार को पता लगा। बदनामी के डर और मानसिक दबाव के कारण किशोरी लंबे समय तक चुप रही। किशोरी की मां की शिकायत पर सोनीपत सिटी थाना पुलिस ने 31 जनवरी को आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने अब आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!