योग्य और साहसी सुषमा को खोकर पूरा देश हुआ गमगीन: डॉ. कमला वर्मा (VIDEO)

Edited By Shivam, Updated: 07 Aug, 2019 05:09 PM

हरियाणा से आपने राजनीतिक सफर की शुरूआत करने वाली पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर आज पूरे देश में शोक की लहर है। देश के तमाम दिग्गज नेताओं सहित लोगों द्वारा सुषमा स्वराज को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी जा रही है। सुषमा के निधन की दुखद सूचना...

यमुनानगर (सुमित ओबेरॉय): हरियाणा से आपने राजनीतिक सफर की शुरूआत करने वाली पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर आज पूरे देश में शोक की लहर है। देश के तमाम दिग्गज नेताओं सहित लोगों द्वारा सुषमा स्वराज को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी जा रही है। सुषमा के निधन की दुखद सूचना मिलते ही हरियाणा की पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ कमला वर्मा भी भावुक हो गई। डॉ कमला वर्मा ने कहा आज देश ने एक योग्य और साहसी महिला को खो दिया है, जिस पर पूरे देश गमगीन है।

बता दें कि 14 फरवरी 1952 में सुषमा स्वराज का जन्म पलवल में हुआ था। सुषमा स्वराज ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत हरियाणा से ही की थी। सन 1977 में जब वो 25 साल की थी तब वो भारत की सबसे कम उम्र की कैबिनेट मंत्री बनी थी। सुषमा को 1977 से 1979 तक सामाजिक कल्याण श्रम और रोजगार जैसे 8 मंत्रालय मिले थे।

इसके बाद 27 साल की उम्र में 1979 में वह हरियाणा में जनता पार्टी की राज्य अध्यक्ष बनी और राष्ट्रीय स्तर की राजनितिक पार्टी की पहली महिला प्रवक्ता होने का भी गौरव प्राप्त हुआ था। इसके बाद दिल्ली की पहली मुख्यमंत्री बनी और इंदिरा गाँधी के बाद सुषमा स्वराज दूसरी ऐसी महिला थी जिन्होंने विदेश मंत्रालय संभाला था सात बार सांसद रही। ऐसी महान नेता आज हमारे बीच में नहीं रही।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!