हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा व सरपंच में हुए विवाद ने पकड़ा तूल, गांव वालों ने दी ये चेतावनी

Edited By Manisha rana, Updated: 20 Feb, 2026 04:42 PM

dispute between haryanvi singer masoom sharma and the sarpanch escalated

हरियाणवी गायक मासूम शर्मा फिर विवादों में घिर गए हैं। जींद शहर के सफीदों रोड स्थित दीप पैलेस (एक निजी होटल/बैंक्वेट हॉल) में उनकी बहन कविता शर्मा और बहनोई धर्मवीर की शादी की 25वीं वर्षगांठ (सिल्वर जुबली) के अवसर पर आयोजित पारिवारिक कार्यक्रम के...

जींद (अमनदीप पिलानिया) : हरियाणवी गायक मासूम शर्मा फिर विवादों में घिर गए हैं। जींद शहर के सफीदों रोड स्थित दीप पैलेस (एक निजी होटल/बैंक्वेट हॉल) में उनकी बहन कविता शर्मा और बहनोई धर्मवीर की शादी की 25वीं वर्षगांठ (सिल्वर जुबली) के अवसर पर आयोजित पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान मासूम शर्मा का मुआना गांव के पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा से तीखा विवाद हो गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद मुआना गांव में पूर्व सरपंच और ग्रामीणों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मासूम शर्मा से सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की है।

विवाद की शुरुआत कार्यक्रम के दौरान मासूम शर्मा लाइव परफॉर्मेंस के लिए स्टेज पर पहुंचे तो वहां पहले से पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा और कुछ ग्रामीण/युवा बैठे हुए थे। मासूम ने उन्हें स्टेज से नीचे उतरने को कहा और कथित तौर पर कहा, "MLA हो या मंत्री, हम किसी को कुछ नहीं समझते। शो देखना है तो नीचे बैठकर देखो, नहीं तो चले जाओ।" इससे नाराज होकर पूर्व सरपंच और उनके समर्थकों ने विरोध जताया, जिसके बाद बाउंसरों और ग्रामीणों के बीच हाथापाई और धक्का-मुक्की हो गई। स्थिति बिगड़ने पर मासूम के रिश्तेदारों ने माफी मांगी और मामला शांत हुआ, लेकिन कार्यक्रम बीच में ही बंद करना पड़ा।

प्रेस वार्ता में पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा ने कहा 

"जो व्यक्ति इतने बड़े पद पर पहुंचने के बाद भी अभद्र भाषा का प्रयोग करता है, वह सही नहीं हो सकता। जो यह कहे कि 'मैं MLA और मंत्री को कुछ नहीं समझता', उसे पद का नशा चढ़ गया है और यह बिल्कुल ठीक नहीं है। भतीजे के साथ कोई मारपीट नहीं हुई, केवल हाथापाई हुई है। बाउंसरों ने खुद कहा कि 'हम तो 1500 रुपये में आए हुए हैं'। जो व्यक्ति स्टेज से नीचे उतर रहा था, वह भीड़ में फंस गया और पता नहीं किसने उसे मारा। गाना गाने वाले और चंदा मांगने वाले इन दो प्रकार के लोगों ने तूफान मचा रखा है। क्या गाना गाते ही कोई गुंडा बन जाता है? कलाकार है तो क्या उससे बड़ा कोई नेता, आदमी या गुंडा नहीं होता? उसके गांव जितने तो हमारे गांव में वार्ड हैं। सरपंच बनना कोई आसान काम नहीं है; यह जींद जिले का सबसे बड़ा गांव है और वह इसका सरपंच है। वह अपने जीजे को जीजा नहीं समझ रहा। उसकी बहन हमारे गांव में विवाहित है, इसलिए वह हमारे गांव का साला हुआ करता है।"

संजू राणा और ग्रामीणों की प्रतिक्रिया

"हरियाणा में जितने प्रोग्राम होते हैं, लगभग सबमें लड़ाई होती है। हर बार जानबूझकर करवाता है ताकि उसके व्यूज बढ़ें। ये बेइज्जती सरपंच की नहीं, पूरे मुआना गांव की है। अपनी आदत सुधार ले, नहीं तो गांव में प्रोग्राम नहीं होने देंगे। गांव में आकर माफी मांगे तो माफ करेंगे, नहीं तो गांव व आसपास के एरिया में प्रोग्राम नहीं होने देंगे। हमारा पूरा गांव पूर्व सरपंच राजेंद्र के साथ है, उससे माफी मांग ले नहीं तो गांव में नो एंट्री।"यह घटना मासूम शर्मा के पिछले विवादों की कड़ी में जुड़ गई है, जहां उनके गानों और व्यवहार को लेकर अक्सर चर्चा होती रही है। फिलहाल पुलिस या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक कार्रवाई की खबर नहीं है, लेकिन वायरल वीडियो के बाद गांव में तनाव बढ़ गया है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!