डीजीपी हरियाणा ने तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवार्ड विजेता को दी बधाई

Edited By Shivam, Updated: 22 Sep, 2020 07:48 PM

dgp haryana congratulates tenzing norgay national adventure award winner

हरियाणा पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मनोज यादव से आज ‘लैंड एडवेंचर’ कैटागिरी में ‘तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवार्ड 2019’ से सम्मानित पर्वतारोही अनीता कुंडू ने पुलिस मुख्यालय में मुलाकात की। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर अनीता को बधाई देते हुए डीजीपी ने...

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी): हरियाणा पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मनोज यादव से आज ‘लैंड एडवेंचर’ कैटागिरी में ‘तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवार्ड 2019’ से सम्मानित पर्वतारोही अनीता कुंडू ने पुलिस मुख्यालय में मुलाकात की। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर अनीता को बधाई देते हुए डीजीपी ने कहा कि भारत सरकार द्वारा स्थापित राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित होकर महिला पुलिस अधिकारी ने समस्त राज्य और हरियाणा पुलिस का नाम रोशन किया है। उन्होंने आगामी अभियान के लिए अनीता को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हरियाणा पुलिस खिलाडिय़ों का मनोबल बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

बता दें कि वर्तमान में अनीता कुंडू हरियाणा पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। उन्होंने राज्य पुलिस बल के खिलाडिय़ों का मनोबल बढ़ाने के लिए डीजीपी का धन्यवाद किया। उल्लेखनीय है कि अनीता ने एशिया, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, अंटार्कटिका और दक्षिण अमेरिका सहित सात महाद्वीपों में चोटियों को फतह किया है। साथ ही, नेपाल और चीन दोनों ओर से माउंट एवरेस्ट को फतह किया है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने दुनिया भर में पर्वतारोहण के कई अन्य सफल अभियान भी किए हैं। हाल ही में अनीता को उत्तराखंड में ’गंगोत्री’ और ’रुदुगैरा’ की चोटियों पर पर्वतारोहण के लिए अभियान प्रमुख के रूप में भी चुना गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!