Edited By Shivam, Updated: 08 Sep, 2020 10:11 PM
एक स्त्री अपने पति के सौ ताने सुन सकती है, लेकिन सौतन नहीं... उसका पति उसके लिए सौतन ले आए, यह उसके लिए सबसे ज्यादा दुखदाई साबित होगा। कई मामलों में सौतन के कारण घर उजड़ते भी देखे गए हैं। कुछ ऐसा ही मामला ही हरियाणा के पलवल जिले में देखने को मिला...
पलवल (गुरुदत्त गर्ग): एक स्त्री अपने पति के सौ ताने सुन सकती है, लेकिन सौतन नहीं... उसका पति उसके लिए सौतन ले आए, यह उसके लिए सबसे ज्यादा दुखदाई साबित होगा। कई मामलों में सौतन के कारण घर उजड़ते भी देखे गए हैं। कुछ ऐसा ही मामला ही हरियाणा के पलवल जिले में देखने को मिला है, जहां एक देवकी नाम की महिला अपने पति की बेवफाई सहन न कर सकी और उसने मौत को गले लगा लिया। मृतका देवकी ने इससे पहले अपनी बेटी को फोन पर बात भी की थी और उसने कहा था कि मरने के सिवाय अब कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा है जिसके कारण वह जहर खा रही है।
जानकारी के मुताबिक, पलवल जिले के गाँव लीखी में पचास वर्षीय देवकी नाम की महिला ने पति के एक अन्य महिला के साथ अवैध सम्बन्धों के चलते जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की बेटी करिश्मा ने अपने पिता देवदत्त पर आरोप लगाए हैं कि उसके गांव की ही एक अन्य महिला के साथ काफी सालों से अवैध सम्बन्ध हैं, जिसके कारण उसकी मां काफी दुखी और परेशान रहती थी। उसने आरोप लगाया कि उसकी माँ को जहरीला पदार्थ एक दिन पहले ही उसी महिला ने दिया है।
बेटी द्वारा लगाए गए आरोपों के बारे उसके पिता (महिला का पति) से पूछा गया तो उसने खुद पर लगे आरोपों को सिरे से नकार दिया और अपनी बेटी पर आरोप लगाया कि उसकी नियत उसके सौ गज के प्लाट पर है, जिसके कारण वह पहले भी आरोप लगा चुकी है। उसने इस बात से साफ इनकार किया कि उसके गांव की किसी अन्य महिला के साथ अवैध सम्बन्ध रहे हैं।
जांचाधिकारी हेड कांस्टेबल संजय कुमार ने बताया कि उन्हें दोपहर करीब साढ़े-बारह एक बजे सूचना मिली कि लीखी गाँव में एक महिला ने जहर खाकर मर गई है। गांव जाकर देखा तो वहां देवकी पत्नी देवदत्त मृत पड़ी हुई थी। जिसकी सूचना उसकी बेटी करिश्मा द्वारा दी गई थी। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा उसके बाद आगे की कार्यवाही अम्ल में लाइ जाएगी।जाँच अधिकारी ने मौत के कारणों तथा बेटी द्वारा लगाए आरोपों के बारे कोई जानकारी होने से इनकार किया है।