नए सत्र का डेढ़ महीना बीत जाने के बावजूद बच्चों को नहीं मिली किताबें , पढ़ाई करवाने में आ रही दिक्कत
Edited By Isha, Updated: 14 May, 2022 01:53 PM

एक तरफ हरियाणा सरकार सरकारी स्कूलों को हाईटेक बनाने का सपना देख रही है स्कूलों में डिजिटल बोर्ड लगाए जा रहे है बच्चों को टैबलेट बांटे जा रहे है तो वही दूसरी तरफ बच्चों को नए सत्र का डेढ़ महीना बीत जाने के बावजूद अभी तक सरकार की ओर
अंबाला (अमन): एक तरफ हरियाणा सरकार सरकारी स्कूलों को हाईटेक बनाने का सपना देख रही है स्कूलों में डिजिटल बोर्ड लगाए जा रहे है बच्चों को टैबलेट बांटे जा रहे है तो वही दूसरी तरफ बच्चों को नए सत्र का डेढ़ महीना बीत जाने के बावजूद अभी तक सरकार की ओर से किताबें ही नहीं दी गई।
आलम यह है कि बच्चे फटी पुरानी किताबों से पढ़ने को मजबूर है । अंबाला के प्रेम नगर मॉडल संस्कृति स्कूल में जब हमारी टीम ने पड़ताल की तो पता चला कि 80 फीसदी बच्चों के पास पढ़ने के लिए किताबें ही नहीं है। पिछली क्लास के बच्चों की फटी पुरानी किताबों से काम चलाना पढ़ रहा है । प्राइमरी विंग की इंचार्ज ने बताया कि 2 सत्रों से स्कूलों में किताबें नही आई है दूसरी कक्षा के 35 में से मात्र 8 बच्चों को ही पुरानी किताबें उपलब्ध हो पाई है बिना किताबों के पढ़ाई करवाने में काफी दिक्कतें आ रही है।
वहीं बच्चों के अभिभावकों का कहना है कि सरकार ने स्कूल तो बहुत अच्छे बना दिए है लेकिन बिना किताबों के पढ़ाई कैसे होगी बच्चे पढ़ाई में बहुत पीछे जा रहे है अभिभावकों ने सरकार से जल्द किताबें देने की मांग रखी है।
Related Story

फरीदाबाद में घरेलू सहायिका का शव इस हाल में मकान मालिक के घर पड़ा मिला, 2 महीने पहले काम पर लगी थी...

Ambala में कार में मिला डॉक्टर का शव; पूरे शहर में फैली सनसनी...6 महीने पहले पत्नी की भी हो चुकी है...

पानीपत : पैर में थी दिक्कत, दिल का कर दिया ऑपरेशन, मौत के बाद अस्पताल ने मानी गलती; प्रबंधन बोला-...

हरियाणा के स्कूलों में गीता पढ़ाने की तैयारी, पाठ्यक्रम में शामिल करने पर सरकार कर रही काम : CM

कुरुक्षेत्र में मातम: बेटी को पढ़ाकर घर से निकला पूर्व सरपंच का बेटा, 15 KM दूर नहर में मिला शव!

Sirsa: पढ़ाई के तनाव में 10वीं के छात्र ने दी जान, बाथरूम में मिला 17 साल का अनमोल

हाईवे पर खूनी वारदात: युवक को पत्नी और बच्चे के सामने उतारा मौत के घाट, CCTV से सुराग तलाश रही पुलिस

हरियाणा में हेपेटाइटिस का इलाज होगा और आसान, खुलेंगे 10 नए ट्रीटमेंट सेंटर...मरीजों को मुफ्त...

एयर इंडिया विमान हादसे में घायल डेढ़ दर्जन से ज्यादा यात्री घायल, 4 मेदांता अस्पताल में भर्ती

बेटियों का सपना होगा पूरा, अब नूंह में ही मिलेगी उच्च स्तरीय नर्सिंग शिक्षा...नहीं जाना पड़ेगा...