राम रहीम की फरलो आज हो रही है खत्म, 13 अगस्त को जेल से हुआ था रिहा... अब जाना होगा सुनारिया जेल

Edited By Isha, Updated: 04 Sep, 2024 11:12 AM

dera chief ram rahim s furlough ends today

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम की 21 दिन की फरलो बुधवार को खत्म हो रही है। इसके खत्म होते ही राम रहीम को फिर से रोहतक की सुनारिया जेल में जाना पड़ेगा। दरअसल, 13 अगस्त को जेल से रिहा किया गया था और उसे उत्तर प्रदेश के बागपत के बरनावा आश्रम में...

 रोहतक: डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम की 21 दिन की फरलो बुधवार को खत्म हो रही है। इसके खत्म होते ही राम रहीम को फिर से रोहतक की सुनारिया जेल में जाना पड़ेगा। दरअसल, 13 अगस्त को जेल से रिहा किया गया था और उसे उत्तर प्रदेश के बागपत के बरनावा आश्रम में रहने का आदेश दिया था। 



राम रहीम द्वारा पहले जब फरलो मांगी गई थी,तब उस दौरान शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (SGPC) ने राम रहीम को फरलो देने  पर सवाल भी उठाए थे। लेकिन हाईकोर्ट ने SGPC की याचिका को खारिज कर दिया था। इसके बाद हाईकोर्ट ने कहा था कि राज्य सरकार इस तरह का फैसले लेने में सक्षम है। उस दौरान राम रहीम ने कहा था कि उसे 14 दिन की फरलो मिलनी चाहिए। इसके बाद 29 फरवरी को हाईकोर्ट ने सरकार से कहा था कि कोर्ट की परमिशन के बिना राम रहीम को फरलो देने पर विचार नहीं होना चाहिए। कोर्ट ने उसकी मांग को अस्वीकार कर दिया था।



डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम दुष्कर्म के मामले सजा सुनाई गई थी। तब से वह रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। 21 दिन की फरलो अब राम रहीम की खत्म हो गई है। 3 सितंबर तक ही राम रहीम की फरलो मान्य थी। आज पुलिस की कड़ी सुरक्षा में रोहतक पुलिस उसे यूपी के बागपत स्थित बरनावा आश्रम से रोहतक की सुनारिया जेल वापस लेकर जाएगी। एक बार फिर से राम रहीम सलाखों के पीछे होगा। फिलहाल फरलो पूरी होने पर डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस की टीम उसे रोहतक की जेल में लेकर जाएगी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!