Hisar: दुकानदार से मांगी 50 हजार की रंगदारी, न देने पर की फायरिंग

Edited By Manisha rana, Updated: 23 Nov, 2022 11:48 AM

demanded extortion of 50 thousand from the shopkeeper firing for not giving

हिसार जिले की सर छोटूराम कॉलोनी में दुकानदार से हजारों रुपए की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। दुकानदार ने रुपये देने से मना किया तो बदमाशों ...

हिसार : हिसार जिले की सर छोटूराम कॉलोनी में दुकानदार से हजारों रुपए की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। दुकानदार ने रुपये देने से मना किया तो बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी। गोली काउंटर पर लगी। पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर दो नामजद सहित चार लोगों पर रंगदारी मांगने, हत्या के प्रयास के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 

शिकायतकर्ता बलबीर ने बताया कि उसने घर के अंदर ही दुकान बनाई हुई है। मंगलवार रात दो बाइक पर सवार होकर चार युवक आए। उन्होंने 50 हजार की रंगदारी मांगी और कहा कि रुपए नहीं दिए तो जान से मार देंगे। बलवीर ने कहा कि वह पहले भी रंगदारी मांग चुके हैं। इस दौरान सूरज ने अपनी अवैध पिस्तौल निकाली और जान से मारने की नियत से बलबीर पर गोली चला दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच शुरु कर दी है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!