संदीप सिंह पर लगे आरोपों की न्यायिक जांच करवाने की उठी मांग, दीपेंद्र बोले- तभी सामने आएगा सच

Edited By Gourav Chouhan, Updated: 30 Dec, 2022 07:34 PM

demand raised for a judicial inquiry into allegations against sandeep singh

राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने तो इस मामले की न्यायिक जांच की मांग कर दी है। उन्होंने कहा कि खेल मंत्री पर लगे आरोप बेहद गंभीर है।

रोहतक(दीपक): खेल मंत्री संदीप सिंह पर लगे छेड़छाड़ के आरोपों के बीच एक के बाद एक कई विपक्षी नेता उनके इस्तीफे की मांग कर चुके हैं। भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक लेने रोहतक पहुंचे राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने तो इस मामले की न्यायिक जांच की मांग कर दी है। उन्होंने कहा कि खेल मंत्री पर लगे आरोप बेहद गंभीर है। इसलिए इस मामले की निष्पक्षता से जांच होनी चाहिए। वहीं उन्होंने कहा कि जब तक मंत्री पर लगे आरोपों की जांच पूरी नहीं होती, तब तक संदीप सिंह को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

 

भारत यात्रा के लिए दीपेंद्र ने रोहतक में कार्यकर्ताओं में भरा जोश

 

दीपेंद्र हुड्डा ने रोहतक में कार्यकर्ताओं की एक बैठक लेकर भारत जोड़ो यात्रा के लिए जोश भरा।  उन्होंने कहा कि यह यात्रा महंगाई, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए की जा रही है। दीपेंद्र ने बताया कि 6 जनवरी को राहुल गांधी पानीपत पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि यात्रा के दूसरे चरण में भी कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, क्योंकि यह यात्रा 2024 के चुनाव का फैसला करेगी। वहीं प्रदेश की गठबंधन सरकार पर हमला बोलते हुए दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा की जनता सरकार से त्रस्त है और बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है।

 

दीपेंद्र बोले- सरकार के दबाव में काम नहीं कर पाएगी हरियाणा पुलिस

 

खेल मंत्री संदीप सिंह को लेकर राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने बड़ी बात कही है। उन्होंने इस मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक मामले की जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक संदीप सिंह को खेल मंत्री के पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि इस पूरे मामले की न्यायिक जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि हरियाणा पुलिस इस मामले की जांच करती है तो सरकार के दबाव में निष्पक्षता से काम नहीं हो सकता।  वहीं मजिस्ट्रेट जांच किसी के भी दबाव से प्रभावित नहीं होगी और मामले की सच्चाई सामने आ पाएगी। 

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)                                                                                                                                                                    

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!