सैलजा की कांग्रेस संदेश यात्रा के खिलाफ दीपक बाबरिया का पत्र, अनुशासनहीनता पर SRK गुट को कार्रवाई की चेतावनी

Edited By Saurabh Pal, Updated: 16 Jan, 2024 09:02 PM

deepak babaria s letter against selja s jan sandesh yatra

हरियाणा कांग्रेस की गुटबाजी अब नेताओं की आपसी अदावत का शक्ल लेती जा रही है। कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में इस समय भारत जोड़ो न्याय यात्रा चल रही है। वहीं हरियाणा में प्रदेश अध्यक्ष उदयभान व भूपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में घर-घर...

चंडीगढ़ः हरियाणा कांग्रेस की गुटबाजी अब नेताओं की आपसी अदावत का शक्ल लेती जा रही है। कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में इस समय भारत जोड़ो न्याय यात्रा चल रही है। वहीं हरियाणा में प्रदेश अध्यक्ष उदयभान व भूपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में घर-घर कांग्रेस अभियान चलाया जा रहा है। इसके इत्तर हरियाणा कांग्रेस का एसआरके (सैलजा, रणदीप, किरन) गुट भी कांग्रेस संदेश यात्रा निकालने की तैयारी में है। ऐसे साफ-साफ हरियाणा कांग्रेस दो धड़ों में बंटी नजर आती है। हलांकि हरियाणा प्रभारी दीपक बाबरिया पहले भी एक कार्यक्रम के सामानंतर दूसरे कार्यक्रम की इजाजत न होने की बात कह चुके हैं। 

PunjabKesari

 कांग्रेस संदेश यात्रा के पोस्टर से प्रभारी, अध्यक्ष सहित  हुड्डा गुट मिसिंग

प्रभारी की इजाजत न होने की बावजूद सैलजा कांग्रेस यात्रा निकालने पर अड़ गई हैं। उनकी कांग्रेस संदेश यात्रा 17 जनवरी से शुरू होगी। इस दौरान एसआरके गुट द्वारा कांग्रेस संदेश यात्रा का एक पोस्टर जारी किया गया है। जिसमें प्रभारी बाबरिया, प्रदेश अध्यक्ष उदयभान व भूपेंद्र हुड्डा मिसिंग हैं। जिससे साफ जाहिर होता है कि हरियाणा कांग्रेस की गुटबाजी नया मोड़ ले चुकी है। आज दीपक बाबरिया ने एक प्रेस रिलीज जारी कर रणदीप सुरजेवाला, कुमारी सैलजा, किरन चौधरी समेत उनके समर्थकों कड़ी चेतावनी दी है।

एसआरके गुट को बाबरिया की चेतावनी

बाबरिया ने सभी कांग्रेस कार्यकर्तओं को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि आप अपना पूरा समय और ऊर्जा कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रमों में दें। इस दौरान अन्य किसी कार्यक्रम से स्वयं को दूर रखें ताकि आम लोगों, कार्यकर्ताओं और मीडिया के बीच किसी भी तरह से भ्रम व असहज स्थिति उत्पन्न ना हो। पार्टीलाइन से अलग हटकर और नेतृत्व की अवज्ञा करके किया गया कोई भी कार्य अस्वीकार्य होगा। क्योंकि ऐसा कोई भी कृत्य ना सिर्फ कांग्रेस पार्टी के विरोधियों को ताकत व ऊर्जा प्रदान करता है बल्कि आपको निजी तौर पर भी जाने अनजाने में पार्टी अनुशासन तोड़ने में निमित बना देता है। हम सभी भली-भांति जानते हैं कि किसी प्रकार की अनुशासनहीनता का नुकसान अंततः हम सभी को उठाना पड़ता है। 

PunjabKesari

'घर-घर कांग्रेस अभियान से जुड़ने की अपील' 

वहीं घर-घर कांग्रेस अभियान को लेकर हरियाणा कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि जैसा कि आप सभी जानते हैं कि इस यात्रा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 15 जनवरी से ‘घर-घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस’ अभियान की शुरुआत की है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी कांग्रेसजन इस अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी लगन व मेहनत से अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे और प्रदेश की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां के साथ मौजूद बीजेपी सरकार की जुमलेबाजी, झूठे वादों व नाकामियों को आम जनता के सामने रखेंगे। आप सभी से अपेक्षा की जाती है कि अपने-अपने क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी मजबूती से कार्य करें। कांग्रेस पार्टी के सभी प्रतिबद्ध सिपाहियों से मेरा आग्रह है कि पार्टी के कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर अपनी भूमिका सुनिश्चित करें। 

'शुरू हो चुकी भारत जोड़ो न्याय यात्रा'

देश के आम नागरिकों को संविधान प्रदत्त सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक न्याय दिलवाने और विगत 10 वर्षों के भाजपा शासनकाल में हुए अन्याय, अपराध तथा संवेदनशीलता से लोगों को मुक्ति दिलाने के लिए हमारे सम्मानित नेता श्री राहुल गांधी जी के कुशल नेतृत्व में मणिपुर से मुंबई तक ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शुरू हो चुकी है। 

 (हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!