पानीपत नहर में मिला करनाल के युवक का शव, कई दिनों से था लापता

Edited By Manisha rana, Updated: 17 Aug, 2023 11:13 AM

dead body of karnal youth found in panipat canal was missing for many days

पानीपत जिले से गुजर रही दिल्ली पैरलल नहर में व्यक्ति का शव मिलने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया।

पानीपत : पानीपत जिले से गुजर रही दिल्ली पैरलल नहर में व्यक्ति का शव मिलने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। साथ ही शव को पानीपत सिविल अस्पताल में रखवाया गया। फोटो परिजनों तक पहुंची, तो परिजन करनाल से पानीपत आए। यहां उन्होंने शव की पहचान की।

जानकारी देते हुए गौरव राणा ने बताया कि मृतक दीपक उर्फ दीपू था। जो करनाल के गांव कुंजपुरा का रहने वाला था। करीब 5 साल पहले उसका एक्सीडेंट हो गया था। जिसके बाद उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी। वह अक्सर घर से चला जाता था और देर शाम वापस लौट आता था। रविवार सुबह भी वह घर से निकल गया। शाम तक घर नहीं लौटा, तो उसकी तलाश शुरू की गई। सोमवार को उसकी कमीज और चप्पल नहर किनारे मिले। जिससे उसके नहर में डूबे जाने का शक हुआ। इसके बाद करनाल के गोताखोरों से संपर्क किया। मंगलवार रात को पानीपत से आई फोटो के माध्यम से पता लगा कि दीपक का शव पानीपत नहर में मिला है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!