संदिग्ध परिस्थितियों में बंद मकान में मिला शव, हत्या की आशंका

Edited By Isha, Updated: 17 Jun, 2022 09:51 AM

dead body found in a closed house under suspicious circumstances

सिरसा के प्रीत नगर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। कीर्ति नगर पुलिस चौकी के प्रभारी शैलेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

सिरसा: सिरसा के प्रीत नगर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। कीर्ति नगर पुलिस चौकी के प्रभारी शैलेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

बीते दिवस कीर्ति नगर में कस्तूरी लाल के गुमशुदगी का अभियोग दर्ज हुआ था और आज दोपहर में सूचना मिली कि शव मकान में पड़ा हुआ है। मकान पर ताला लगा हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मालूम होगा कि कस्तूरी लाल की मौत कैसे हुई।

जानकारी के अनुसार मृतक कस्तूरी लाल के पुत्र सुमित ने बताया कि उसके पिता 14 जून शाम 4 बजे के लगभग घर से बिना बताए गए थे और रात के लगभग 11 बजे तक हमने पिता का इंतजार किया लेकिन मेरे पिता घर वापिस नहीं आए। इस संबंध में हमने पुलिस को शिकायत दी और पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। लेकिन मुझे विश्वास नहीं हो रहा था कि पिता लापता हो गए।

इसके बाद हमने अपने स्तर पर पता करना शुरू कर दिया। मुझे आज कुछ बुरा होने का संदेह हुआ। एक व्यक्ति से पूछना बाकी रह गया था। उससे पूछा तो शक हुआ। उसके बाद मैंने इस मकान में अंदर जाकर देखा तो खून पड़ा हुआ था। आगे जाकर देखा तो पिता की लाश पड़ी हुई थी। ऐसा लग रहा था कि किसी ने मारकर फैंका हो।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!