जामुन के पेड़ पर लटका मिला शव, लोगों मे मची सनसनी, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Edited By Vivek Rai, Updated: 12 Jun, 2022 12:20 PM

dead body found hanging on jamun tree sensation created among people

पिहोवा मार्ग पर पंच दशनामी आश्रम के पास से गुजरने वाला हर शख्स उस समय सहम गया जब लोगों ने जामुन के पेड़ पर रस्सी से फंदे पर लटका हुआ शव देखा। जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई।

कुरुक्षेत्र:  पिहोवा मार्ग पर पंच दशनामी आश्रम के पास से गुजरने वाला हर शख्स उस समय सहम गया जब लोगों ने जामुन के पेड़ पर रस्सी से फंदे पर लटका हुआ शव देखा। जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारा और जांच शुरू की । मृतक की पहचान राजकुमार (40) वासी गढ़ी सिंगा के रूप में हुई है।

वहीं पुलिस ने मृतक के भाई सतपाल के बयानों के आधार पर मामला दर्द कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक राजकुमार फर्नीचर का काम करता था औऱ पिछले एक महीने से अपने परिवार वालों के साथ दीदार नगर में रहता था।

राजकुमार सुबह अपनी बाइक पर घर से काम के लिए निकला था। बताया जा रहा है कि मृतक पिछले एक महीने से मानसिक रूप से परेशान था। इसी चलते वह गांव से शहर आकर रहने लगा था।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!