"गोल्डी के खिलाफ दर्ज हैं 29 आपराधिक मामले", DCP हिमाद्री ने कहा- राजनीतिक काफिले में नहीं था खेड़ी

Edited By Saurabh Pal, Updated: 20 Sep, 2024 09:52 PM

dcp himadri kaushik said 29 cases have been registered in goldie khedi

पंचकूला कांग्रेस प्रत्याशी के काफिले पर फायरिंग मामले में बड़ा अपडेट आया है। पंचकूला डीसीपी हिमाद्री कौशिक ने बताया कि फायरिंग में घायल गोल्डी खतरे से बाहर है। उसके कंधे में गोली लगी है। इसके अलावा उसके चालक को गोली के छर्रे लगे हैं...

पंचकूला (चंद्रशेखर धरणी): पंचकूला कांग्रेस प्रत्याशी के काफिले पर फायरिंग मामले में बड़ा अपडेट आया है। पंचकूला डीसीपी हिमाद्री कौशिक ने बताया कि फायरिंग में घायल गोल्डी खतरे से बाहर है। उसके कंधे में गोली लगी है। इसके अलावा उसके चालक को गोली के छर्रे लगे हैं। उन्होंने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी का काफिला कालका विधानसभा क्षेत्र के रायपुररानी से गुजर रहा था। इस दौरान गोल्डी व उसके कुछ साथी खाने पीने के लिए रुके हुए थे। तभी बाइक सवार बदमाशों ने उस पर फाइरिंग कर दी। बदमाशों ने तीन गोली चलाईं थी। जिसमें दो गोली गाड़ी के बोनट पर लगी हैं। एक गोली गोल्डी के कंधे पर लगी और गोली के छर्रे से गोल्डी का चालक घायल हुआ है। 

डीसीपी ने बताया कि गोल्डी पुत्र चूहड़ सिंह हिस्ट्रीशीटर आरोपी है, जिसके खिलाफ 29 मामले अम्बाला, यमुनानगर, पंचकूला, लालडू, मोहाली इत्यादि में दर्ज हैं। मामले को लेकर कुछ लोगों को राउंड अप किया गया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है, जो कोई पुरानी रजिंश के तहत हो सकता है। इस हमले का काफिले से कोई संबंध नहीं है। फायरिंग करने वालें अज्ञात व्यक्तियों को पकड़ने के लिए 4 टीमें गठित की गई हैं, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हमला करने वालों की सीसीटीवी में फुटेज मिली है। शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।  

वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने चार लोगों को शक के आधार पर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए युवक अल्पसंख्यक वर्ग से संबंध रखते हैं।

गोल्डी के खिलाफ दर्ज मामले
1. मुकदमा नम्बर 90 दिनांक 22.06.2012 धारा 188,379,120 बी IPC 4,5,21 माईनिग एक्ट थाना रायपुररानी। बरी 15.12.2014
2.मुकदमा नम्बर 18 दिनाँक 09.02.2014 धारा 148,149,323,341,506,307 IPC थाना रायपुररानी। सजा 02.02.2016
3. मुकदमा नम्बर 103 दिनांक 30.07.2014 धारा 148, 149,323,341,506 IPC थाना रायपुररानी। बरी 01.05.2018
4.मुकदमा नम्बर 105 दिनाँक 02.08.2014 धारा 148, 149,323,324,452,506 IPC थाना रायपुररानी। बरी 12.10.2015
5. मुकदमा नम्बर 71 दिनाँक 21.05.2016 धारा 148,149,323,324,341,506 IPC थाना रायपुररानी। बरी 05.05.2018
6. मुकदमा नम्बर 120 दिनाँक 05.09.2016 धारा 148, 149,323, 506 IPC थाना रायपुररानी। बरी 29.10.2019
7. मुकदमा नम्बर 129 दिनाँक 26.06.2016 धारा 323, 341,506,307 IPC थाना रायपुररानी। Under Trail P.C. 10.12.2018 Next Date 13.03.2024
8.मुकदमा नम्बर 108 दिनाँक 08.07.2017 धारा 148, 149,323,452,506 IPC थाना रायपुररानी। बरी 30.09.2022
9. मुकदमा नम्बर 164 दिनाँक 26.11.2017 धारा 25-54-59 ARMS ACT थाना रायपुररानी। बरी 05.01.2023
10. मुकदमा नम्बर 227 दिनाँक 19.09.2016 धारा 174 ए IPC थाना चण्डीमन्दिर।
11. मुकदमा नम्बर 113 दिनाँक Trail P.C. धारा 279,304ए, 337 IPC थाना रायपुरानी। Under
12. मुकदमा नम्बर 112 दिनाँक 14.07.2017 धारा 323,324,325,506 IPC थाना रायपुररानी। बरी 29.01.2018
साला

13. मुकदमा नम्बर 162 दिनाँक 02.11.2016 धारा 307,341,427,495,397,398,506,201 IPC थाना लालडु जिला मोहाल्ली पंजाब । Under Trail P.C.
14. मुकदमा नम्बर 95 दिनाँक 11.07.2012 धारा 323,452,506 IPC थाना रायपुररानी। बरी 08.01.2013
15. मुकदमा नम्बर 61 दिनाँक 25.05.2013 धारा 148,149,323,324,341,506 IPC थाना रायपुररानी। बरी 18.05.2018
16. मुकदमा नम्बर 18 दिनाँक 09.02.2014 धारा 148, 149,323, 341,506 IPCC थाना रायपुररानी। Under Trail P.C.02.04.2014
17. मुकदमा नम्बर 152 दिनाँक 05.02.2018 धारा 395,397,427 IPCC थाना रायपुरणनी। Under Trail P.C.04.02.2019
18. मुकदमा नम्बर 147 दिनाँक 28.11.2015 धारा 148, 149,323,341,379,506 IPC थाना रायपुररानी। सजा 29.10.2019
19. मुकदमा नम्बर 120 दिनाँक 05.09.2016 धारा 148, 149,323, 506 IPC थाना रायपुररानी। बरी 29.10.2019
20. मुकदमा नम्बर 108 दिनाँक 08.07.2017 धारा 148, 149,323,452, 506 IPC थाना रायपुररानी। Under Trail P.C.21.09.2017
21. मुकदमा नम्बर 30 दिनाँक 06.02.2022 धारा 286,323,506,34,307 IPC, 25 Arms Act थाना रायपुररानी। Under Trail P.C.18.06.2022 Next Date 21.02.2024
22. मुकदमा नम्बर 70 दिनाँक 14.04.2022 धारा 25 Arms Act थाना रायपुररानी। Under Trail P.C.13.06.2022
23. मुकदमा नम्बर 229 दिनाँक 26.12.2021 धारा 307,323,34,427 IPC, 25 Arms Act थाना रायपुररानी। Under Trail P.C.13.06. 2022 Next Date 11.03.2024
24. मुकदमा नम्बर 27 दिनाँक 25.01.2022 धारा 379 B,307,201,511 IPC, 25 Arms Act थाना सढोरा जिला यमुननानगर। Under Trail P.C.
25. मुकदमा नम्बर 199 दिनाँक 2021 धारा 148, 149,285,323,447,506 IPC, 25 Arms Act थाना शहजादपुर जिला अम्बाला। Under Trail P.C.
26. मुकदमा नम्बर 112 दिनाँक 12.07.2021 धारा 307,201,120 B IPC, 25 Arms Act थाना रायपुररानी। Under Trail P.C.04.02.2023 Next Date 18.03.2024

27. मुकदमा नम्बर 302 दिनाँक 12.07.2019 धारा 148, 149,186,323,3332,353 IPC,42 Prison Act थाना बलदेव नगर जिला अम्बाला। Under Trail P.C. 30.09.2019 Next Date 20.04.2024
28.मुकदमा नम्बर 103 दिनाँक 03.09.2018 धारा 148,149,323,506 IPC थाना रायपुररानी। बरी 16.12.2019
29.मुकदमा नम्बर 150 दिनाँक 05.04.2019 धारा 42 Prison Act थाना बलदेव नगर जिला अम्बाला। Under Trail P.C.23.05.2019 Next Date 25.04.2024

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!