कातिल बनी बहू: मामूली विवाद में सास को उतारा मौत के घाट, रचा लूट का ड्रामा...खुद को भी किया था घायल

Edited By Manisha rana, Updated: 26 May, 2024 03:10 PM

daughter in law killed mother in law

रेवाड़ी जिले के विजय नगर मोहल्ले में शुक्रवार देर रात बहू ने सास पर चाकू से हमला कर दिया। इससे मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

रेवाड़ी : रेवाड़ी जिले के विजय नगर मोहल्ले में शुक्रवार देर रात बहू ने सास पर चाकू से हमला कर दिया। इससे मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

 PunjabKesari

पुलिस ने बताया कि 59 वर्षीय माया देवी रात को पुत्रवधू चंचल के साथ घर पर थीं। बेटा विपिन कंपनी में ड्यूटी पर गया था। रात को चंचल ने विपिन को फोन पर बताया कि कोई बदमाश घर में घुस आया है। उसने उस पर और मां माया देवी पर चाकू से हमला कर लूटपाट की है। विपिन ने मामा को इसकी सूचना दी। जब मामा विजय नगर पहुंचा, तो माया देवी मृतावस्था में पड़ी थीं। शरीर से काफी खून बह चुका था। चंचल के शरीर पर चाकू के मामूली निशान पाए गए। विपिन के मामा ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इस पर एचएसओ कृष्ण कुमार मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाकर जांच शुरू की। 

इसी दौरान विपिन भी कंपनी से घर आ गया। पुलिस को चंचल की कहानी गले से नहीं उतर रही थी। पुलिस ने कार्रवाई की तो उसने सास की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। उसने बताया कि शादी के बाद से ही सास उसके साथ बात-बात पर झगड़ा करती थी। रात को खाना खाते समय भी उसने झगड़ा करना शुरू कर दिया। उसने गुस्से में सास पर चाकू से हमला कर दिया। बाद में खुद को बचाने के लिए अपने शरीर पर चाकू मार लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के बाद शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!