अडानी ग्रुप का वेंडर बताकर कंपनी से ठगे लाखों रुपए

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 01 Dec, 2025 11:06 PM

cyber criminals cheated a company on the name of adani group

अडानी ग्रुप का वेंडर बताकर एक जालसाज ने कैमरे और सर्वर बनाने वाली कंपनी से सिक्योरिटी राशि जमा कराने के नाम पर 3.15 लाख रुपये की ठगी कर ली। कंपनी एग्जीक्यूटिव की शिकायत पर पुलिस ने साइबर थाना मानेसर में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुड़गांव, (ब्यूरो): अडानी ग्रुप का वेंडर बताकर एक जालसाज ने कैमरे और सर्वर बनाने वाली कंपनी से सिक्योरिटी राशि जमा कराने के नाम पर 3.15 लाख रुपये की ठगी कर ली। कंपनी एग्जीक्यूटिव की शिकायत पर पुलिस ने साइबर थाना मानेसर में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें। 

 

पुलिस को दी गई शिकायत में पंजाब के फगवाड़ा निवासी सौरभ सिंह ने बताया कि वह आईएमटी मानेसर स्थित अपनी कंपनी में एग्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत हैं, जो कैमरे, ईवी चार्जर और सर्वर जैसे उत्पाद बनाती है। उनका काम कस्टमर हैंडलिंग और पेमेंट कराना है। 30 अक्टूबर को उनकी कंपनी के पास एक ईमेल आया, जिसमें एक व्हाट्सएप नंबर भी दिया गया था। मेल भेजने वाली कंपनी ने स्वयं को अदानी ग्रुप का वेंडर बताया और सौरभ सिंह की कंपनी द्वारा प्रोवाइड की जा रही सर्विस की जानकारी मांगी। सौरभ सिंह ने अपनी कंपनी की वर्किंग प्रोफाइल और सर्विसेज की डिटेल उन्हें भेज दी। जालसाजों ने सर्विस लेने के लिए सहमति जताई और मेल तथा व्हाट्सएप पर पत्राचार शुरू कर दिया। कंपनी को कस्टमर दिलाने और भविष्य में बड़े मुनाफे का लालच देते हुए उनसे 3.15 लाख रुपए की रिफंडेबल सिक्योरिटी राशि जमा करने को कहा गया।

 

सौरभ सिंह ने कंपनी के लिए कस्टमर और प्रॉफिट मिलने की उम्मीद में 12 नवंबर को जालसाजों द्वारा भेजे गए बैंक अकाउंट में 3.15 लाख रुपए का भुगतान करा दिया। भुगतान के बाद भी जब जालसाजों ने सिक्योरिटी राशि के रूप में और अधिक रुपए जमा करने की मांग की, तो सौरभ सिंह को शक हो गया। उन्होंने तुरंत अपने स्तर पर जांच की तो पाया कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है और सामने वाला व्यक्ति अडानी ग्रुप से संबंधित नहीं है। कंपनी एक्जीक्यूटिव सौरभ सिंह की शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस मानेसर थाना में जालसाज अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी का पता लगाने और धोखाधड़ी की राशि को ट्रैक करने के लिए गहन छानबीन शुरू कर दी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!