नहर में बहकर आई देशी शराब की बोतलों को देखने उमड़ी लोगों की भीड़

Edited By Manisha rana, Updated: 10 Aug, 2020 10:55 AM

crowds of people flocked to see bottles of country liquor flowing into the canal

पश्चमी यमुना नहर रादौर के पक्का घाट पर उस वक्त लोगों की भीड़ जमा हो गई, जब उन्हें नहर में देशी शराब की बोतलें बहकर आती दिखाई...

रादौर (कुलदीप सैनी) : पश्चमी यमुना नहर रादौर के पक्का घाट पर उस वक्त लोगों की भीड़ जमा हो गई, जब उन्हें नहर में देशी शराब की बोतलें बहकर आती दिखाई दी। नहर में बहकर आ रही शराब बोतलों की सूचना पाकर शराब पीने के शौकीन भी मौके पर पंहुचे और कइयों ने तो शराब की बोतलें भी नहर से बाहर निकालनी शुरू कर दी।

रादौर के महंत स्वामी महेशाश्रम ने बताया कि नहर में हजारों शराब की बोतलें बहकर आई है। उन्होंने लोगों से यही अपील की कि वे इस शराब का सेवन न करें। ये आपके लिए जानलेवा हो सकती है। हालाकिं इस दौरान कुछ लोग अपने साथ एक दो शराब की बोतलें भी लेकर मौके से चले गए। अभी हाल ही में पंजाब में जहरीली शराब के सेवन से कई लोगों की मौत से भी लोग सबक नहीं ले रहे है और इस तरह से बहकर आई शराब का सेवन करने से भी नहीं डर रहे है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!