लव मैरिज करने वाले युवक को मारी गोली, पंचायत में मिली थी जान से मारने की धमकी (VIDEO)

Edited By Shivam, Updated: 09 Jul, 2018 09:23 PM

रोहतक जिले के सांपला कस्बे में वार्ड नंबर 11 में 3 बाइक सवार बदमाशों ने आज सुबह गोली मार दी। जिसे गंभीर अवस्था में निजी हस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बदमाश घटना को अंजाम दे मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पर सांपला थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच...

रोहतक(दीपक भारद्वाज): रोहतक जिले के सांपला कस्बे में वार्ड नंबर 11 में 3 बाइक सवार बदमाशों ने आज सुबह गोली मार दी। जिसे गंभीर अवस्था में निजी हस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बदमाश घटना को अंजाम दे मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पर सांपला थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। अभी तक घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक, सुबह लगभग साढ़े 5 बजे विनोद नामक युवक अपने घर पर सो रहा था, तभी बाहर से किसी ने गेट खटकाया। विनोद ने दरवाजा खोला, तो दो बदमाशों ने पहले विनोद से बातचीत की ओर 4 राउंड गोली चला दी। जबकि दूसरा बदमाश कुछ दूरी पर गली में खड़ा था। फायरिंग के बाद एक गोली उसकी छाती में लगी, जबकि एक गोली कंधे में लगी। घटना को अंजाम दे बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस को घटना की सूचना सांपला थाना पुलिस को दी गई। सांपला थाना प्रभारी कुलबीर सिंह मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। हालांकि अभी तक यह नही पता चल पाया है कि घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

PunjabKesari

पड़ोसियों ने बताया कि विनोद की पिछले साल भापड़ौदा में लव मैरिज हुई थी। इस शादी से लड़की के परिजन नाराज थे। शादी को लेकर गांव में पंचायत भी हुई थी। पंचायत में लड़की के परिजनों ने विनोद को जान से मारने की धमकी दी थी।

फिलहाल, विनोद को गंभीर हालत में पास के ही एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है, अभी तक विनोद की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के लगभग 1 घंटे बाद सांपला पुलिस पहुंची और कार्रवाई शुरू की। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!