गौ तस्करों ने सरपंचों की गाड़ी पर पथराव कर कई गायों को छोड़कर हुए फरार, ग्रामीणों ने कार्रवाई की लगाई गुहार
Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 18 Mar, 2023 07:21 PM

शहर में गौ तस्करों ने सरपंचों की गाड़ी पर पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ ही 8 से 10 गायों को सड़क पर फेंककर फरार हो गए।
महेंद्रगढ़(प्रदीप बालरोडिया): शहर में गौ तस्करों ने सरपंचों की गाड़ी पर पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ ही 8 से 10 गायों को सड़क पर फेंककर फरार हो गए। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने एएसपी सिद्धांत जैन से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की है।
बता दें कि शहर के गांव सुरजनवास की नहर के पास एक गाड़ी खड़ी थी। इस दौरान कुछ सरपंच चंडीगढ़ से आए थे। उन्होंने उनसे जाकर पूछा ति आप यहां क्यों है। जिसके बाद तस्कर कोई जवाब नहीं दिए और गाड़ी लेकर भागने लगे। वहीं सरपंचों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। इस बीच रास्ते में तस्करों ने सरपंचों की गाड़ी पर पथराव करके क्षतिग्रस्त कर दिया और मौके से फरार हो गए।
मुंडायन गांव के सरपंच प्रदीप ने बताया कि हम लगभग 50 मिनट तक गौ तस्करों की गाड़ी के पीछे लगाते रहे। वह एक-एक करके गाय को सड़क पर डाल रहे थे। इसलिए हम पीछे रह गए और को तस्कर चकमा देकर भाग गए।
वहीं एएसपी सिद्धांत जैन ने बताया कि हमारे पास कुछ गांव के ग्रामीण व सरपंच आए थे हमने उनकी बातों को सुना और हमने उन्हें आश्वासन दिया है कि जल्द ही गौ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
Related Story

Hisar में फायरिंग मामले में बड़ी मुठभेड़, बदमाशों ने पुलिस पर चलाई गोली....जवाबी कार्रवाई में राहुल...

हरियाणा में 396 प्राइवेट स्कूलों की मान्यता रद्द होने का खतरा, शिक्षा विभाग ने शुरू की सख्त...

अघोर सेवा संस्थान ने कावड़ियों के लिए लगाए गए मेडिकल कैंप

दहेज की आग ने छीनी एक और बेटी; प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने की आत्महत्या, दो पन्नों के सुसाइड...

बारिश में बह गई शहर की सड़कें, टूटी सड़कों से लग रहा जाम, वाहन हो रहे क्षतिग्रस्त

13 तारीख को चंडीगढ़ में Haryana Cabinetकी महत्वपूर्ण बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

डाक कावड़ ने थाम दिए वाहनों के पहिएं, एक्सप्रेसवे पर लगा 8 KM लंबा जाम

Karnal में बड़ा हादसा: जिला सचिवालय स्थित SDM दफ्तर में लगी भयंकर आग, पूरा कार्यालय और सभी फाइलें...

तीन दिन कर्मचारियों की हड़ताल, ठप हो सकती है बिजली-पानी व्यवस्था, कोर्ट ने लगाई HVPNL के 500 मीटर...