बिल ठीक कराने गए दंपती को मारे धक्के, गिरने से महिला की टांग टूटी... कर्मचारियों ने गालियां भी दी

Edited By Isha, Updated: 04 Jan, 2025 04:21 PM

couple was beaten who had gone to the electricity corporation office

बिजली का बिल ठीक कराने के लिए निगम कार्यालय गए एक दंपती के साथ बिजली कर्मियों ने बदसलूकी की। इतना ही नहीं कर्मचारियों ने दंपती को कार्यालय से बाहर निकालने के लिए धक्के भी मारे। इस दौरान धक्का लगने से महिला नीचे फर्श पर गिर गई।

भिवानी: बिजली का बिल ठीक कराने के लिए निगम कार्यालय गए एक दंपती के साथ बिजली कर्मियों ने बदसलूकी की। इतना ही नहीं कर्मचारियों ने दंपती को कार्यालय से बाहर निकालने के लिए धक्के भी मारे। इस दौरान धक्का लगने से महिला नीचे फर्श पर गिर गई। गिरने के कारण महिला की टांग में फ्रेक्चर आ गया। महिला को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सिटी थाना पुलिस ने महिला के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

 भिवानी की डाबर कालोनी में रहने वाली इंदू देवी व उसके पति रमेश ने बताया कि तीन महीने पहले उनके घर पर बिजली निगम का कर्मचारी मीटर रीडिंग लेने के लिए आया था। उसने पार्टी मांगी। महिला ने कहा कि हम पार्टी किस बात की दें। महिला ने बताया कि उसके बाद उनके घर बिजली बिल भेजना बंद कर दिया। वे बिजली निगम के दफ्तर में गए और वहां डूप्लीकेट बिल लिया तो वह 16 हजार रुपए का बना।

 महिला इंदू ने बताया कि शनिवार को वह अपने पति रमेश के साथ रेलवे स्टेशन के समीप स्थित बिजली निगम कार्यालय में अपने बिजली बिल को ठीक करवाने के लिए गई। महिला ने बताया कि उन्हें नहीं पता था कि शनिवार की छुट्टी है। नीचे खड़े व्यक्ति ने उन्हें बिजली निगम कार्यालय में ऊपर वाली मंजिल पर भेज दिया। वह वहां खाली पड़ी सीट की वीडियो बनाने लगी। अचानक 3 कर्मचारी उठकर आए। तीनों ने शराब पी रखी थी।

महिला ने आरोप लगाया कि वे कर्मचारी उसके पति के साथ बदसलूकी करने लगे। उसके पति और उसे जबरन धक्के मारकर भगाने लगे। इस दौरान उन्हें गालियां भी दी। इसको लेकर जमकर हंगामा हुआ। महिला ने आरोप लगाया कि कर्मचारियों द्वारा धक्का मुक्की करने पर वह फर्श गिर गई। दोनों पति-पत्नी ने उस समय डायल 112 पर फोन कर पुलिस टीम मौके पर बुलाई, लेकिन डायल 112 ने भी कोई कार्रवाई नहीं की। बिजली निगम कार्यालय में महिला के पति को बिजली कर्मचारी धक्के मार रहे हैं और उसकी पत्नी इंदू वीडियो बना रही है।

इस दौरान बिजली कर्मचारी भी वीडियो बना रहे। महिला को बाद में भिवानी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। महिला ने बताया कि उसकी एक टांग में फ्रेक्चर आया है। घटना की सूचना मिलने पर सिटी थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर महिला के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!