दंपति की हत्या कर गया जेल, पैरोल पर बाहर आते ही भतीजे को मारी गोली और हो गया फरार, 5 साल बाद गिरफ्तार

Edited By Mohammad Kumail, Updated: 03 Jun, 2023 08:05 PM

couple murdered in jail arrested after 5 years

जिले की सीआईए-2 पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने डबल मर्डर के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 25 हजार का इनाम रखा गया था। गिरफ्तार आरोपी राजेश गांव कुराड़ का रहने वाला है...

सोनीपत (सन्नी मलिक) : जिले की सीआईए-2 पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने डबल मर्डर के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 25 हजार का इनाम रखा गया था। गिरफ्तार आरोपी राजेश गांव कुराड़ का रहने वाला है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार गांव कुराड़ निवासी राजेश ने रोहतक में दंपति को मामूली कहासुनी के बाद गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। जिसके बाद रोहतक पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था और सुनारिया जेल में सजा काट रहा था। 2018 में वह पैरोल पर बाहर आया था और फरार हो गया था। जिसके बाद आरोपी पर 25 हजार का इनाम रखा गया था। आरोपी राजेश ने बीती 9 अप्रैल को गांव कुराड़ में ही अपने सगे भतीजे सचिन की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के पीछे का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है। आरोपी को सीआईए-2 पुलिस ने उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है ताकि अन्य मामलों और साथियों का पता लग सके।

डीसीपी गौरव राजपुरोहित ने बताया कि सीआईए-2 पुलिस ने गांव कुराड़ निवासी राजेश को गिरफ्तार किया है। राजेश डबल मर्डर के मामले में पैरोल पर था और पैरोल जंपर हो चुका था। आरोपी पर 25 हजार का इनाम रखा गया था। आरोपी ने सन् 2010 में दंपत्ति को गोली मारकर मौत के घाट उतारा था। जिसके बाद 2018 में यह पैरोल पर बाहर आया था और वापस नहीं गया था। आरोपी राजेश ने अपने सगे भतीजे को बीती 9 अप्रैल को गांव कुराड़ में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। जिसके पीछे जमीनी विवाद वजह बताई जा रही है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर 6 दिन के रिमांड पर लिया गया है ताकि आरोपी से हथियार को बरामद किए जा सके।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)    

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!