मेहंदीपुर बालाजी दर्शन करने जा रहे थे परिवार के साथ हुआ हादसा, दम्पति सहित बच्चे की हुई मौत

Edited By Manisha rana, Updated: 30 Nov, 2024 10:17 AM

couple and child died in road accident

रात को बहन-बहनोई की सालगिरह में खुशियां मना रहे परिवार के सदस्य शुक्रवार सुबह बालाजी जाने को निकले थे। बालाजी पहुंचने से पहले उनकी कार हादसे का शिकार हो गई।

हरियाणा डेस्क : रात को बहन-बहनोई की सालगिरह में खुशियां मना रहे परिवार के सदस्य शुक्रवार सुबह बालाजी जाने को निकले थे। बालाजी पहुंचने से पहले उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर अलवर में बड़ौदामेव के पास हुए हादसे में सोनीपत के रहने वाले परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई।जिसमें पति, पत्नी और बेटा शामिल है।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार तड़के चार बजे कमल और उनके बहनोई राजकुमार का मेहंदीपुर बालाजी जाने का कार्यक्रम था। सुबह कार में सवार होकर कमल (29), उनकी पत्नी अनुष्का (26) और बेटा विभान (2), बहन पूजा, जीजा राजकुमार, भांजी दिव्यांशी, भांजा रुद्राक्ष मेहंदीपुर के लिए निकल गए।कार को कमल चला रहा था। जब वे अलवर के पास दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर पहुंचे तो अचानक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कमल, अनुष्का और विभान की मौत हो गई। उनकी बहन पूजा, जीजा राजकुमार, भांजी दिव्यांशी, भांजा रुद्राक्ष घायल हो गए। कमल और अनुष्का की शादी तीन साल पहले शादी हुई थी। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!