मामा से मिलने जा रहे ठेकेदार की सड़क हादसे में गई जान, दो बच्चों का पिता था मृतक

Edited By Manisha rana, Updated: 26 May, 2023 11:57 AM

contractor died in a road accident

पानीपत जिले के समालखा कस्बे में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में घायल व्यक्ति को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया।

पानीपत : पानीपत जिले के समालखा कस्बे में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में घायल व्यक्ति को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के पास से मिले दस्तावेजों व मोबाइल फोन से उसके परिजनों से संपर्क किया गया। जिसके बाद परिजन भी तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचे। 


2 बच्चों का पिता था सुनील 

जानकारी देते हुए मंजीत ने बताया कि उसका साला सुनील सोनीपत के टिकोला का रहने वाला है। वह सोनीपत की तीन निजी कंपनियों में लेबर ठेकेदारी का काम करता था। वीरवार शाम को रोज की तरह उसकी कंपनी से छुट्टी हुई। शाम बाद वह पानीपत के गांव नूरपुर गढ़ी में अपने मामा से मिलने जा रहा था। जब वह रास्ते में समालखा के गांव करहंस के पास पहुंचा, तो वहां उसका एक्सीडेंट हो गया और उसकी मौत हो गई। मृतक सुनील दो बच्चों का पिता था। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!