फरीदाबाद : स्प्रिंग फील्ड कॉलोनी में निर्माण से आस-पास के मकानों को भारी नुक्सान, दहशत में परिवार

Edited By Harman, Updated: 13 Aug, 2026 10:52 AM

construction in spring field colony caused extensive damage to nearby houses

स्प्रिंग फील्ड कॉलोनी, सेक्टर-31 में प्लॉट नंबर 22 पर चल रहे निर्माण कार्य के चलते आसपास के मकानों को भारी नुकसान पहुंचने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक ब्लॉक-8 के पास निर्माण कार्य के दौरान करीब सात मकानों में दरारें आई हैं, जबकि...

फरीदाबाद (अनिल राठी) : स्प्रिंग फील्ड कॉलोनी, सेक्टर-31 में प्लॉट नंबर 22 पर चल रहे निर्माण कार्य के चलते आसपास के मकानों को भारी नुकसान पहुंचने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक ब्लॉक-8 के पास निर्माण कार्य के दौरान करीब सात मकानों में दरारें आई हैं, जबकि तीन मकानों के लैंटर और दीवारों को गंभीर नुकसान पहुंचा है।

PunjabKesari

लोगों का आरोप है कि तीनों मकानों की दीवारें करीब 10 इंच तक झुक गई हैं, जिससे इन घरों में रहने वाले परिवारों के बीच डर का माहौल बना हुआ है। इस घटना से करीब 10 परिवार प्रभावित बताए जा रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि मामले को लेकर लगातार जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से शिकायत की जा रही है, लेकिन अभी तक समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं निकला है। लोगों का आरोप है कि शिकायत करने पर उन्हें प्रभावशाली लोगों और बड़े मंत्रियों का नाम लेकर दबाव में लेने की कोशिश की जाती है।

पीड़ित परिवारों का कहना है कि मकानों की हालत लगातार चिंताजनक बनी हुई है और उन्हें आशंका है कि यदि निर्माण कार्य इसी तरह जारी रहा तो बड़ा हादसा हो सकता है। परिवारों ने जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार से मामले की तत्काल जांच कराने, निर्माण कार्य की तकनीकी जांच करवाने और क्षतिग्रस्त मकानों को सुरक्षित कराने की मांग की है। लोगों ने सरकार से गुहार लगाते हुए कहा कि वे अपने ही घरों में डर के साए में रहने को मजबूर हैं। उनका कहना है कि प्रशासन समय रहते कार्रवाई करे, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

 पूरी घटना 7 तारीख की बताई जा रही है क्योंकि निर्माणअधीन मकान की बेसमेंट खोदकर छोड़ दी गई थी जिसमें बारिश के चलते ओवरफ्लो हो गया और उसे अपनी रिश्ते हुए तीन मकान की नियमों तक पहुंच गया जिससे यह पूरी घटना हुई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!