HAU के छात्रों और सरकार के बीच 8 मांगो पर बनी सहमति, शिक्षा मंत्री से हुई बात

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 25 Jun, 2025 09:32 PM

consensus reached between agitating students and government

हिसार की चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) में आंदोलनरत छात्रों और सरकार के बीच सहमति बन गई है। छात्र अपनी मांगों पर सहमति बनने के बाद धरना समाप्त करने के लिए तैयार हो गए हैं।

हिसार (विनोद सैनी) : हिसार की चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) में आंदोलनरत छात्रों और सरकार के बीच सहमति बन गई है। छात्र अपनी मांगों पर सहमति बनने के बाद धरना समाप्त करने के लिए तैयार हो गए हैं। सहमति बनने के बाद छात्रों ने कहा कि हमारी मांगों पर जैसे ही परिणाम सामने आने लगेंगे वैसे ही हम अपना धरना समाप्त कर देंगे। 

आंदोलनरत छात्रों ने कहा कि सहमति के अनुसार हड़ताल में शामिल किसी भी छात्र पर ना तो कोई कानूनी कार्रवाई होगी और ना ही अनुशासनात्मक एक्शन लिया जाएगा। अब तक जो भी परीक्षा हुई हैं उन्हें भी 20 से 30 दिनों के लिए रिशेड्यूल कर लेने पर भी सहमति बनी है। छात्रों ने मुख्य सुरक्षा अधिकारी (SCO) को उसकी सेवानिवृत्ति तक HAU में नहीं आने की मांग रखी थी, जिसे सरकार ने मान लिया है। वहीं छात्रों के लिए बनाई गई स्कॉलरशिप नीति जारी रहेगी।

VC को छूट्टी पर भेजा जाएगा

शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने बुधवार को फोन पर वार्ता की। छात्रों की ओर से सकारात्मक जवाब मिलने पर एसडीएम ज्योति मित्तल ने उन्हें पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आमंत्रित किया। छात्रों ने कहा कि स्कॉलरशिप को बढ़ाने और एचडीबी की सीटों को लेकर पुरानी नीति बनाए रखने की मांग भी मान ली गई है। साथ ही सबसे बड़ी मांग पर भी सहमति बनी है, जिसमें विश्वविद्यालय के कुलपति को 6 महीने की छुट्टी पर भेजा जाएगा। इसके अलावा रिटायर्ड जज की कमेटी बनेगी जो इस पूरे मामले की जांच करेगी। विश्वविद्यालय ने सबसे पहली कार्रवाई करते हुए डायरेक्टर स्टूडेंट्स वेलफेयर डॉक्टर मदनलाल खीचड़ को कार्यभार से मुक्त कर उनकी जगह डॉक्टर एसके पाहूजा को जिम्मेदारी दी गई है।

इन मांगो पर बनी है सहमति

1. HAU के VC को छह महीने की छुट्टी पर भेजा जाएगा। रिटायर्ड जज की अध्यक्षता वाली 3 सदस्यीय कमेटी जांच करेगी।

2. रजिस्ट्रार, डीएसडब्ल्यू, चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर (CSO) को निलंबित किया जाएगा। इन लोगों को प्रशासनिक पदों से भी हटाया जाएगा।

3. डीएन पीजी डॉ. केडी शर्मा, कपिल अरोड़ा, डॉ.अतुल ढींगड़ा, डॉ. दलीप बिश्नोई को हटाया जाएगा।

4. चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर (CSO) सुखबीर सिंह को सेवानिवृत्ति तक HAU मुख्य कैंपस से बाहर रखा जाएगा।

5. जिस प्रतिशत में विद्यार्थियों की फीस बढ़ेगी उसी हिसाब से स्कॉलरशिप बढ़ाई जाएगी।

6. HAU के 93वें संशोधन को रद्द किया जाएगा।

7. JRF और प्रवेश परीक्षा से दाखिला लेने वालों की फीस समान होगी।

8. आंदोलन में हिस्सा लेने वाले विद्यार्थियों पर कानूनी कार्रवाई नहीं होगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!