‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ के लिए हरियाणा के निरीक्षक होंगे सुभाष चोपड़ा, खड़गे ने सौंपी जिम्मेदारी

Edited By Gourav Chouhan, Updated: 27 Dec, 2022 04:20 PM

congress released list of inspectors for  join hand to hand campaign

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके वरिष्ठ नेता सुभाष चोपड़ा को हरियाणा का निरीक्षक नियुक्त किया गया है।

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): कन्याकुमारी से निकली भारत जोड़ो यात्रा कश्मीर में संपन्न होने के बाद कांग्रेस द्वारा 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरूआत की जाएगी। इसके लिए पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की ओर से निरीक्षकों की सूची जारी की गई है। इस लिस्ट में कुल 26 निरीक्षकों के नाम शामिल हैं। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके वरिष्ठ नेता सुभाष चोपड़ा को हरियाणा का निरीक्षक नियुक्त किया गया है। हरियाणा के बूथ लेवल तक भारत जोड़ो यात्रा के संदेश को पहुंचाने की जिम्मेदारी सुभाष चोपड़ा को सौंपी गई है। कांग्रेस के इस अभियान का मकसद भारत जोड़ो यात्रा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।

 

 

PunjabKesari

 

जयराम रमेश बोले, भारत जोड़ो यात्रा विचारधारा पर आधारित है

 

सांसद जयराम रमेश ने बताया था कि कहा कि गणतंत्र दिवस के मौके पर इस अभियान की शुरूआत की जाएगी। 26 जनवरी से 26 मार्च तक तीन महीने तक कांग्रेस द्वारा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान का मकसद यात्रा के संदेश को हर बूथ और ब्लॉक तक पहुंचाना है। जयराम ने कहा कि राहुल गांधी ने रास्ते में मिलने वाले हर व्यक्ति की बात सुनी है, लोगों की समस्याएं जानी है। इस बीच भारत के हर वर्ग को जोड़ने का जो संदेश हर राज्य में दिया जा रहा है, उसे जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। कांग्रेस नेता ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा कोई चुनावी यात्रा नहीं है, बल्कि यह विचारधारा आधारित यात्रा है। 

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)         

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!