कांग्रेस नेता झूठ बोलकर लोगों को गुमराह कर रहे, देश के विकास के लिए मोदी को मजबूत करें : मनोहर लाल

Edited By Isha, Updated: 18 May, 2024 06:23 PM

congress leaders are misleading people by lying

पूर्व मुख्यमंत्री और करनाल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार मनोहर लाल ने शनिवार को करनाल में हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर मनोहर लाल

चंडीगढ़(चंद्र शेखर धरणी):  पूर्व मुख्यमंत्री और करनाल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार मनोहर लाल ने शनिवार को करनाल में हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर मनोहर लाल ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी को मजबूत बनाने और देश के विकास के लिए भाजपा को वोट दें। उन्होंने कहा कि सिख इस देश की सिरमौर कौम है। इस कौम का बलिदान और शहीदों का इतिहास रहा है।

जब भी देश और समाज पर कोई संकट आया है या कोई चुनौती आई हैं तो सिख समाज हमेशा सीना तान कर खड़ा रहा है। इनका 500 साल पुराना इतिहास है। इस बीच मुगलों के अत्याचार देश पर हुए हैं। इस दौरान सिख समाज ने मुगलों के अत्याचार को खत्म करने और लोगों को जागरुक करने का काम किया। प्रथम पातशाही गुरुनानक देव जी से लेकर दसवीं पातशाही गुरुगोविंद सिंह तक सभी ने लोगों को जागरुक किया। इनके बलिदान के कारण ही देश बच पाया है। गुरु गोविंद सिंह के बारे में कहा जाता है कि ‘पिता वारया, तै लाल चारे वारे अ हिंद तेरी शान बदले।‘ उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियां भी इस कौम से प्रेरणा लेंगी। इस मौके पर मनोहर लाल ने कहा कि मैं आपको नमन करता हूं।

कांग्रेस ने देश को तोड़ने का काम किया
मनेाहर ने कहा कि जब देश आजाद हुआ तो जो महत्व हमें मिलना चाहिए था वह नहीं मिल पाया। कांग्रेस ने इतिहास को तोड़ मरोड़ कर पेश किया। जब से नरेद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने हैं तब से एक नया उत्साह देखने को मिल रहा है। उनसे अगली पीढ़ी को प्ररेणा मिलेगी। उन्होंने दुनिया में देश का नाम चमकाया है।

पाकिस्तान में करतार साहब गुरुद्वारा के दर्शन के लिए करतार साहब कॉरिडोर का निर्माण पीएम नरेंद्र मोदी ने शुरू करवाया। अब आसानी से लोग गुरु दर्शन के लिए पाकिस्तान जा सकते हैं। मै आप सभी से अपील करता हूं कि देश के प्रधानमंत्री को और मजबूत बनाने का काम करें और कमल के फूल का बटन दबाकर पीएम मोदी का साथ दें।

पीएम मोदी ने कश्मीर से धारा 370 को हटाने का काम किया और मुस्लिम बहनों को तीन तलाक जैसे अत्याचारी कानून को खत्म कर महिलाओं के उत्थान का काम किया है। देश के इतिहास को कायम रखने के लिए पीएम मोदी का साथ दें। पीएम मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। इसलिए आप भी उन्हें मजबूत करें। प्रदेश की सभी दस की दस सीटें जीताकर मोदी का साथ दें।

किसानों को मजबूत किया


मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा सरकार ने भी किसानों को मजबूत करने का काम किया है। सरकार किसान हितैषी है। कांग्रेस लोगों को गुमराह कर रही है। लोगों को भटकाने का काम कर रही है। कांग्रेस के बहकावे में न आएं। ये झूठ बोलने वाले लोग हैं। उनके पास कोई लीडर नहीं है। कांग्रेस में सभी सपने ले रहे हैं, वे सोच रहे हैं कि बिल्ली के भागे झीका टूट गया तो उनके हाथ भी लग जाए। किते लालू, किते भालू, किते राहुल, किते पप्पू, किते ममता दीदी व केजरीवाल।

उनके पास कोई एक नेता नहीं है। उन्हें पता है कि "न नौ मन तेल होगा और न ही राधा नाचेगी"। आप मोदी को मजबूत कर देश के विकास को रफ्तार दे। इस मौके पर सरदार मंनिंद्र सिंह सिरसा, सतनाम सिंह, सरदार गुलाब सिंह, बीबी रविंद्र कौर, बीबी अवनीत कौर,सुदर्शन सिंह आदि मौजूद रहे।

 

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!