जय भारत सत्याग्रह आंदोलन चलाकर भाजपा का पर्दाफाश करेगी कांग्रेस

Edited By Mohammad Kumail, Updated: 31 Mar, 2023 03:42 PM

congress held jai bharat satyagraha movement against bjp

कांग्रेस नेता राहुल गांधी संसद सदस्यता रद्द मामले को लेकर भाजपा की साजिश का पर्दाफाश करने के लिये कांग्रेस ने शुक्रवार से जय भारत सत्याग्रह आंदोलन का आगाज किया है। आंदोलन को ब्लॉक स्तर से नेशनल स्तर पहुंचाने को कांग्रेस ने की तैयारी

चरखी दादरी (पुनीत): राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द मामले में भाजपा की साजिश का पर्दाफाश करने के शुक्रवार से कांग्रेस ने जय भारत सत्याग्रह आंदोलन का आगाज किया है। इस दौरान पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रणसिंह मान व पूर्व मंत्री सुभाष गोयल ने संयुक्त रूप से राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया। इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने आंदोलन को ब्लॉक, जिला व प्रदेश स्तर तक पहुंचाने को लेकर रणनीति बनाई व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी। पूर्व मुख्य सेचिव ने 8 अप्रैल तक चलने वाले इस आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।

जनता के बीच जाकर भाजपा की साजिश करेंगे पर्दाफाशः पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रणसिंह मान

जय भारत सत्याग्रह आंदोलन का आगाज को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मीटिंग दादरी के रेस्ट हाउस में आयोजित की गई। मीटिंग में पूर्व कृषि मंत्री स्व. सुरेंद्र सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई। कांग्रेस नेताओं ने जय भारत सत्याग्रह आंदोलन को ब्लॉक, जिला स्तर पर आमजन के बीच पहुंचाकर भाजपा की साजिश बारे जागरूक किया जाएगा। पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रणसिंह मान ने कहा कि किसानों पर पश्चिमी विक्षोभ के खतरे की तरह देश की स्वच्छ राजनीति पर भी खतरा बना हुआ है। भारतीय लोकतंत्र पर गुजराती पश्चिमी विक्षोभ की काली छाया का खतरा मंडराया रहा है। मोदी-अडानी गठजोड़ द्वारा जनता और राष्ट्रीय संपत्तियों की लूट के खिलाफ राहुल गांधी की साहसपूर्ण लड़ाई को लेकर जय भारत सत्याग्रह के माध्यम आम जनता तक संपर्क साधा जाएगा। ब्लॉक स्तर से शुरू होकर जिला, स्टेट व राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन होगा।

भाजपा ने विपक्ष को एकजुट कर फायदा पहुंचायाः पूर्व मंत्री सुभाष गोयल

वहीं पूर्व मंत्री सुभाष गोयल ने कहा कि जय भारत सत्याग्रह आंदोलन के तहत कांग्रेस ने राहुल गांधी के मुद्दे पर जनता के बीच जाने फैसला लिया गया है। भाजपा ने देश के विपक्ष को एकजुट कर कांग्रेस को फायदा पहुंचाया है। राहुल के साथ-साथ कांग्रेस के सभी सांसदों को निकालने का भाजपा प्रयास कर रही है। कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी और भाजपा की करतूतों को हम जनता के बीच लेकर जाएंगे। उन्होंने हरियाणा कांग्रेस पार्टी में गुटबाजी को लेकर कहा कि पार्टी में धड़े नहीं बल्कि टिकट चाहने वालों की संख्या ज्यादा है। वहीं संगठन को लेकर शीर्ष नेतृत्व गंभीर है और जीत के लिए कांग्रेसी मैदान में हैं।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!