कोरोना काल में योद्धा बता सफाई कर्मियों को पहनाते थे मालाएं, अब हक देने में आनाकानी: पंकज डावर

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 18 Aug, 2026 06:58 PM

congress extends support to striking sanitation workers

कांग्रेस के जिला अध्यक्ष (शहरी) पंकज डावर ने ऐलान किया कि जब तक सरकार सफाई कर्मचारियों को उनके हक नहीं दे देती, उनकी मांगें पूरी नहीं कर देती तब तक कांग्रेस का हर कार्यकर्ता उनकी लड़ाई में साथ खड़ा है।

गुड़गांव, (ब्यूरो): कांग्रेस के जिला अध्यक्ष (शहरी) पंकज डावर ने ऐलान किया कि जब तक सरकार सफाई कर्मचारियों को उनके हक नहीं दे देती, उनकी मांगें पूरी नहीं कर देती तब तक कांग्रेस का हर कार्यकर्ता उनकी लड़ाई में साथ खड़ा है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि तुरंत प्रभाव से सफाई कर्मचारियों की मांग मानकर राहत दे, ताकि गंदगी से सड़ रहे शहर की सफाई हो सके।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पंकज डावर मंगलवार को नगर पालिका में धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों के बीच पहुंचे। उन्होंने उनकी मांगों को विस्तार से सुना और उन पर चर्चा की। इस दौरान कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि जो सफाई कर्मचारी हमें सफाई की सौगात देते हैं, उन्हें सरकार उनके हक क्यों नहीं दे रही। जिन सफाई कर्मचारियों को कोरोना काल में कोरोना योद्धा बताकर भाजपा के नेता मालाएं पहनाकर स्वागत करते थे, आज उन कर्मचारियों से मिलने से भी परहेज कर रहे हैं। सरकार उनके हक देने में आनाकानी कर रही है। पंकज डावर ने भाजपा को बहुत झूठी पार्टी की संज्ञा देते हुए कहा कि इस सरकार में देर भी है और अंधेर भी है। 

 

सरकार न तो कर्मचारियों को उनके हक देकर उनसे काम ले पा रही है और ना ही शहर का सुधार कर पा रही है। यह सरकार की उदासीनता ही है कि आज शहर गंदगी से सड़ रहा है। सफाई कर्मचारी सरकार से कोई जमीन-जायदाद नहीं मांग रहे, अपना हक मांग रहे हैं। उनका हक देने में भी सरकार आनाकानी कर रही है। बातचीत में किए गए वायदों से मुकर रही है। पंकज डावर ने कहा कि सफाई कर्मचारी शहर की रीढ़ हैं। वेतन में बढ़ोतरी, ठेका प्रथा खत्म करना, नियमितीकरण और सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मशीनी युग में भी सफाई कर्मचारी गटर में उतरकर सफाई करने को मजबूर हैं। कई सौ करोड़ रुपये टैक्स वसूलकर भी नगर निगम कर्मचारियों की जगह मशीनों से काम क्यों नहीं ले रहा, यह अधिकारियों की नीयत पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम को स्मार्ट सिटी बनाने की बात करने वाली सरकार पहले सफाई कर्मचारियों का सम्मान करे।

 

 पंकज डावर ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर कांग्रेस का पूर्ण समर्थन है। जब तक सरकार इन मांगों को पूरा नहीं कर देगी, कांगे्रस उनके आंदोलन के साथ है। धरने पर मौजूद सफाई कर्मचारियों ने कांग्रेस के समर्थन पर आभार जताया। कर्मचारियों का कहना था कि पिछले कई दिन से वे अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं, लेकिन सरकार कोई सुनवाई नहीं कर रही।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!