देश के अनमोल रतन थे टाटा: राजेंद्र कामरा

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 11 Oct, 2024 06:46 PM

condolence meeting was organized on the demise of ratan tata

देश के मशहूर उद्योगपति रतन टाटा का बुधवार को निधन हो गया। वीरवार शाम सेन्ट्रल मुंबई के वर्ली स्थित शवदाह गृह में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। पद्मभूषण रतन टाटा का (86) साल की उम्र में निधन हो गया। रतन टाटा के निधन पर...

गुड़गांव,(ब्यूरो): देश के मशहूर उद्योगपति रतन टाटा का बुधवार को निधन हो गया। वीरवार शाम सेन्ट्रल मुंबई के वर्ली स्थित शवदाह गृह में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। पद्मभूषण रतन टाटा का (86) साल की उम्र में निधन हो गया। रतन टाटा के निधन पर मिलेनियम सिटी के लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें देश का अनमोल रतन बताया।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें।

 

इस अवसर पर न्यू कॉलोनी स्थित श्याम वाटिका पार्क में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा गया। श्रद्धांजलि सभा में समाज सेवी राजेंद्र कामरा, बलदेव राज गंभीर, सतपाल मनचंदा, देवेंद्र मलिक, दलीप लूथरा, मोहित गोगिया, गोविंद आहूजा, डॉ अशोक तनेजा, प्रेम सगरूप सहित अन्य ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति की कामना की। इस अवसर पर लोगों ने कहा कि देश ने एक महान उद्योगपति व प्रेरणादायक व्यक्तित्व खो दिया। रतन टाटा का जाना पूरे देश के लिए अपूर्णीय क्षति है। उनकी सादगी, नेतृत्व क्षमता व दूरदर्शिता हम सभी को आजीवन प्रेरित करेगी।

 

उन्होंने भारतीय उद्योग जगत को नई ऊंचाइयों देने के साथ भारतीय ब्रांड टाटा को अंतर्राष्ट्रीय पटल पर पहुंचाया। देश उनके योगदान को कभी नही भूलेगा। भारत के महान उद्योगपति व टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा के निधन से देश को एक बड़ी क्षति हुई है।देश ने महान उद्योगपति व प्रेरणादायक व्यक्तित्व को खो दिया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!