हरियाणा के इन 6 जिलों में चलेगी शीतलहर, आने वाले 2 दिन रहे सावधान... जानिए मौसम का ताजा Update

Edited By Isha, Updated: 24 Dec, 2024 07:49 AM

cold wave will prevail in these 6 districts of haryana

हरियाणा में अब कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। कई जिलों सोमवार अल सुबह हुई बारिश के बाद मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

 

हिसार: हरियाणा में अब कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। कई जिलों सोमवार अल सुबह हुई बारिश के बाद मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।  पानीपत और करनाल की रातें सबसे ठंडी रहीं। पानीपत में न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री और करनाल में 8.8 डिग्री पहुंच गया। वहीं आज भी मौसम विभाग ने कई जिलों में घनी धुंध और शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।

 मौसम विभाग के मुताबिक आज 6 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर और करनाल शीतलहर चलेगी। वहीं कैथल, कुरूक्षेत्र, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, फरीदाबाद और पलवल में घनी धुंध का अलर्ट जारी किया गया है।  मौसम विभाग का कहना है प्रदेश में 2 दिन सूखी ठंड रहेगी। हालांकि अगले 2 दिन बाद लगातार 2 दिन हल्की से लेकर मध्यम बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं ओले गिरने की भी संभावना है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!