करनाल स्थित डीएवी कॉलेज पहुंची सीएम की पत्नी, तीज उत्सव पर जमकर किया डांस

Edited By Saurabh Pal, Updated: 06 Aug, 2024 05:05 PM

cm wife reached karnal danced lot on teej festival

हरियाली तीज कल है, लेकिन तीज के त्योहार की तैयारी एक हफ्ता पहले ही हो जाती है। तीज का त्योहार पूरे उत्तर भारत में काफी धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। सीएम नायब सिंह सैनी की पत्नी सुमन सैनी...

करनाल: हरियाली तीज कल है, लेकिन तीज के त्योहार की तैयारी एक हफ्ता पहले ही हो जाती है। तीज का त्योहार पूरे उत्तर भारत में काफी धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। करनाल में भी ये त्योहार बड़ी धूम-धाम के साथ मनाया जा रहा है। सीएम नायब सिंह सैनी की पत्नी सुमन सैनी करनाल स्थित डीएवी वूमेन्स कॉलेज में पहुंची। उनके साथ पूर्व मेयर रेणु बाला गुप्ता और अन्य कई महिलाएं वहां पहुंची, जिन्होंने हरियाणवी गीत पर जमकर डांस किया।

इस दौरान सीएम सैनी की पत्नी सुमन सैनी ने भी हरियाणवी गीत गाए। वहां पर कॉलेज की लड़कियां मेंहदी भी लगवाती हुई नजर आई। इसके बाद संगीत का कार्यक्रम हुआ और वहां पर सीएम नायब सैनी की पत्नी सुमन सैनी ने झूला भी झूला और आनंद लिया। कॉलेज के स्टूडेंट्स  इस त्योहार पर काफी खुश नजर आए। तीज का त्योहार कल है, पूरे प्रदेश में इसको लेकर तैयारियां चल रही है, पकवान तैयार हो रहे हैं, महिलाएं मेंहदी लगवा रही हैं। इतना ही नहीं, तीज को लेकर जमकर खरीददारी हो रही। ऐसे में इस त्योहार को सभी को मिल-जुलकर खुशी के साथ मनाना चाहिए। 
 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!