Edited By Manisha rana, Updated: 07 Feb, 2026 09:16 PM

फरीदाबाद जिले में चल रहे सूरजकुंड मेले में आज एक झूला गिर गया। हादसे में बचाव के दौरान पुलिस इंस्पेक्टर की मौत हो गई, जबकि 13 लोग घायल हो गए। घायलों का निजी और बादशाह खान सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूरजकुंड मेले में हुए हादसे को लेकर सीएम...
पलवल (अनिल राठी) : फरीदाबाद जिले में चल रहे सूरजकुंड मेले में आज एक झूला गिर गया। हादसे में बचाव के दौरान पुलिस इंस्पेक्टर की मौत हो गई, जबकि 13 लोग घायल हो गए। घायलों का निजी और बादशाह खान सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूरजकुंड मेले में हुए हादसे को लेकर सीएम सैनी ने दुख जताया है।
सीएम सैनी ने एक्स हैंडल पर पोस्ट शेयर कर लिखा कि इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले व्यक्ति के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ। साथ ही घायल हुए लोगों के समुचित एवं तत्काल उपचार के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। हरियाणा सरकार पूरी तत्परता और संवेदनशीलता के साथ घायलों तथा उनके परिजनों को हर संभव सहायता प्रदान करने में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक झूला शाम 6.15 के आस-पास गिरा था। हादसे की जांच के लिए कमेटी बनाई गई है, जो हादसे की जांच करेगी। झूले का रोज इन्सपेक्शन होता था। इसके बावजूद भी हादसा हो गया।
31 जनवरी को शुरू हुआ था मेला
सूरजकुंड की अरावली पहाड़ियों में यह अंतरराष्ट्रीय मेला 31 जनवरी से शुरू हुआ था, जो 15 फरवरी तक चलेगा। शनिवार होने के कारण मेले में भीड़ ज्यादा थी। गौरतलब है कि इस अंतरराष्ट्रीय मेले में देश के 30 राज्यों से आए करीब 1150 हस्तशिल्पी भाग ले रहे हैं, जबकि 46 देशों के कलाकार भी अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं।