Edited By Shivam, Updated: 16 Jun, 2019 02:59 PM
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने कहा कि प्रदेश के बदमाशों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि या तो बदमाशी छोड़ दें या प्रदेश छोड़ दें, नहीं तो हम उन्हें छोड़ेंगे नहीं, कुछ बदमाश अभी प्रदेश में बाकी हैं। मुख्यमंत्री मनोहरलाल पलवल अनाज मंडी में...
पलवल (दिनेश): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने कहा कि प्रदेश के बदमाशों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि या तो बदमाशी छोड़ दें या प्रदेश छोड़ दें, नहीं तो हम उन्हें छोड़ेंगे नहीं, कुछ बदमाश अभी प्रदेश में बाकी हैं। मुख्यमंत्री मनोहरलाल पलवल अनाज मंडी में कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं पर पुष्प वर्षा की गई और बूथ प्रमुखों को गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया गया। यहां उन्होंने ये भी कहा कि उनके दोबारा सत्ता में आने के बाद प्रदेश में सुरक्षा, शिक्षा व स्वास्थ्य को प्राथमिकताओं में शामिल किया जाएगा।
मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव राष्ट्रवाद व विकास के मुद्दे पर लड़ा गया था, लेकिन विधानसभा चुनाव सरकार की नीतियों व प्रदेश में किए गए विकास के मुद्दे पर लड़ा जाएगा। विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर कार्यकर्ता जुट जाएं। सरकार की योजनाओं व विकास के कार्यों को जनता के बीच लेकर जाएं। पलवल जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर भाजपा का परचम लहराना चाहिए।
इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद कृष्णपाल गुर्जर, मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव दीपक मंगला,विधायक केहर सिहं रावत,विधायक टेकचंद शर्मा भी मौजूद थे।