बस दुर्घटना में मृतकों और घायलों के परिवार वालों को सीएम ने दी आर्थिक सहायता(Video)

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 15 Oct, 2018 04:44 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज करनाल में पहुंचकर बस दुर्घटना में घायल मरीजों का हाल-चाल जाना और उनके जल्द ठीक होने की कामना ....

चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज करनाल में पहुंचकर बस दुर्घटना में घायल मरीजों का हाल-चाल जाना और उनके जल्द ठीक होने की कामना की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को 2-2 लाख रूपये और घायलों को 50-50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता और मेडिकल कॉलेज में घायलों का निशुल्क ईलाज करवाने की भी घोषणा की।
PunjabKesari
गौरतलब है कि गत दिनों पहले करनाल से गढ़ी बीरबल रोड पर मुगल माजरा के पास बस एक पेड़ से टकरा गई थी। इस घटना में दर्जनों लोग घायल हो गए थे और चार व्यक्तियों की मौत हो गई। घायलों का उपचार कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने घायल मरीजों का हाल-चाल जानने के लिए मेडिकल कॉलेज का दौरा किया।  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!